कन्नौज के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे (Lucknow-Agra Expressway) पर आज एक दर्दनाक हादसा हुआ है. आगरा की तरफ जा रहीं एक डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलट (Double Decker Bus Accident) गई. यह हादसा सकरावा थाना क्षेत्र के औरैया बॉर्डर पर हुआ है. हादसे में कई यात्रियों के मरने के आशंका है. अभी तक सामने आई जानकारी के अनुसार 6 यात्रियों की मौत की पुष्टी हुई है. जबकि 40 से ज्यादा के घायल होने की सूचना है. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां कुछ ही हालत गंभीर बताई जा रही है.

हादसे के समय रास्ते से ही उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह गुजर रहे थे. उन्होंने बस को पलटा देखा तो मदद के लिए आगे आए. मंत्री ने लोगों की मदद से बस में फंसे घायल लोगों को वहां से निकाला और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा.
— NDTV India (@ndtvindia) December 6, 2024
आगरा की तरफ जा रही डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलटी. हादसे में 6 की मौत 40 से ज्यादा के घायल होने की सूचना. रास्ते से गुजर रहे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह घायलों की मदद के लिये रुके. मंत्री ने घायलों को निकलवाकर पहुंचवाया अस्पताल.… pic.twitter.com/JvpuCR00as
पलटने से पहले वाटर टैंक से हुई थी टक्कर
दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद कन्नौज के एसपी अमित कुमार मौके पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक बस और वाटर टैंकर की टक्कर हुई है. बस लखनऊ से दिल्ली की ओर जा रही थी. उन्होंने बताया कि वाटर टैंकर के जरिए डिवाइडर के बीच में मौजूद पौधों को पानी दिया जा रहा था. बस ने पीछे से टैंकर को टक्कर मार दी.
#WATCH कन्नौज: SP अमित कुमार ने कहा, "आज लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक बस और वाटर टैंकर की टक्कर हुई है। बस लखनऊ से दिल्ली की ओर जा रही थी...सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...घटना में 6 लोगों की मृत्यु हुई है और 14 घायलों का इलाज चल रहा है..." https://t.co/TmPRNoSnPD pic.twitter.com/1bS5X9GvB1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 6, 2024
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद थाना सकरावा के साथ अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है और 14 लोग घायल हुए हैं. उन्होंने बताया कि घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है.
हादसे को लेकर घायल यात्री ने क्या कहा?
एक घायल यात्री ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वो लखनऊ से बस में चढ़ा था. अचानक से कुछ हुआ और बस पलट गई. मेरे पैर में चोट आई. बस भरी हुई थी और कई लोग हैं जो मुझसे ज्यादा घायल हुए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं