राजद अध्यक्ष लालू यादव के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित 'महिला संवाद यात्रा' को लेकर दिए गए 'आंख सेंकने' वाले बयान पर शुरू हुई बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है. इसी कड़ी में बुधवार को सांसद लवली आनंद ने राजद नेता लालू यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि लालू यादव बुढापे में 'सठिया' गए हैं. उन्होंने कहा कि उनका यह बयान महिलाओं का अपमान है. पत्रकारों से चर्चा के दौरान लवली आनंद ने कहा, "लालू यादव बहुत गलत बात बोल रहे हैं. मुझे तो लग रहा है कि लालू यादव बुढ़ापा में सठिया गए हैं. उनका बयान महिलाओं का अपमान है. इस तरह की बात नहीं बोलनी चाहिए. लालू यादव मुख्यमंत्री के पद रहे और महिला जाति और मुख्यमंत्री के लिए इस तरह बोलना शोभा नहीं देता है. उनको अपने शब्दों को वापस लेना चाहिए."
ज्ञात हो कि एक दिन पहले मंगलवार को राजद के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू यादव इंडी गठबन्धन में नेतृत्व के सवाल पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी समर्थन दिया था. पत्रकारों ने जब लालू यादव से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक बयान के संबंध में पूछा तो उन्होंने कहा, " इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व ममता बनर्जी को दे देना चाहिए. हम सहमत हैं."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कांग्रेस की आपत्ति से जुड़े प्रश्न पर लालू ने कहा था, "कांग्रेस के आपत्ति जताने से कुछ नहीं होगा. ममता बनर्जी को नेतृत्व दे देना चाहिए." तिरहुत स्नातक चुनाव में जदयू उम्मीदवार की हार पर लवली आनंद ने कहा कि ये देखना पड़ेगा ऐसा कैसे हुआ. बहुत सारी बातें है उसपर मिल बैठकर समीक्षा करनी चाहिए. यह देखना होगा कि कहां चूक हुई है. उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार में हुए चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में सभी सीटें एनडीए ने जीती हैं.
इधर, इंडिया ब्लॉक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कोई भी जवाब नहीं दिया. उन्होंने कहा कि यह उनका मामला है. हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि एनडीए एकजुट है और देश में भी काम हो रहा है, राज्य में भी काम हो रहा है. इंडी गठबन्धन का कुछ होने वाला नहीं है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं