विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ के शो के लिए दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होना था शो

30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का शो होना था. लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसकी परमिशन नहीं दी है. ऐसे में दिलजीत दोसांझ के शो के रद्द होने की चर्चा है.

दिलजीत दोसांझ के शो के लिए दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होना था शो
दिल्ली पुलिस ने दिलजीत दोसांझ के शो परमिशन नहीं दी है.
NDTV

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का दिल्ली में होने वाले शो रद्द हो सकता है. क्योंकि दिल्ली पुलिस ने इस शो की परमिशन नहीं दी है. 30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में दिलजीत दोसांझ का शो होना था, लेकिन सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए दिल्ली पुलिस ने इसकी परमिशन नहीं दी है. ऐसे में अब दिलजीत दोसांझ के शो को रद्द किए जाने की चर्चा है. मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के कारणों का हवाला देते हुए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले दिलजीत दोसांझ के 30 अक्टूबर 2026 के शो की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी है. 

बताया जा रहा है कि पहले यह कॉन्सर्ट 1 नवंबर को होने वाला था. लेकिन बाद में इसे बदलकर 30 अक्टूबर 2026 किया गया था, लेकिन अब दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों और इनपुट के चलते इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया है.

बुक माय शो के लेटर पर दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब, क्यों नहीं दी परमिशन

HT की रिपोर्ट के अनुसार Book My Show को लिखे एक पत्र में दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त के कार्यालय ने कहा, "30 अक्टूबर को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 'दिलजीत दोसांझ के ऑरा इंडिया टूर दिल्ली' (Diljit Dosanjh's Aura India Tour Delhi) के आयोजन के लिए आपके अनुरोध की हमारे कार्यालय द्वारा समीक्षा की गई है. सुरक्षा संबंधी खतरों के इनपुट और साथ ही चल रहे त्योहारी सीजन के कारण कानून-व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों और अन्य महत्वपूर्ण कानून-व्यवस्था संबंधी चिंताओं को देखते हुए इस अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जा सकता है."

जिन लोगों ने इसके टिकट बुक किए हैं, वे BookMyShow के माध्यम से रिफंड या अन्य अपडेट्स की जानकारी ले सकते हैं. आयोजकों की तरफ से नई तारीख या स्थान को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. इससे पहले 2024 में दिल्ली में दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुआ था. तब फैंस की भारी भीड़ उमड़ी थी. उस समय एक दिन शो और बढ़ाया गया था.

यह भी पढ़ें - पेरिस में दिलजीत दोसांझ का पंजाबी तड़का, एफिल टॉवर के सामने दिए देसी पोज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diljit Dosanjh, Diljit Dosanjh Show, Diljit Dosanjh Show Tickets, Diljit Dosanjh Show Advisory, Delhi Poilce
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com