कुरुक्षेत्र में शराब कारोबारी शांतनु ठेकेदार की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. शांतनु के 12 जिलों में शराब के ठेके थे. जिले के शाहाबाद कस्बे में शुक्रवार रात 8:05 बजे दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 पर मारकंडा पुल के पास स्थित मीना मार्केट के पास बाइक सवार बदमाशों ने शांतनु की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी थी. बताया जा रहा है कि शांतनु को सात गोलियां लगीं थी. उसे आदेश अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. घटना उस समय हुई जब शांतनु अपनी गाड़ी से शाहाबाद से अंबाला की ओर जा रहा था.
शाहाबाद के मारकंडा पुल पार करने के बाद उसने मीना मार्केट स्थित एक दुकान से सिगरेट लेने के लिए अपनी कार रोकी. तभी अचानक बिना नंबर की स्पोर्ट्स बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और आनन-फानन में उस पर फायरिंग शुरू कर दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने करीब 8 राउंड फायर किए, जिनमें से 7 गोलियां शांतनु को लगी बताई जा रही हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वहीं अब में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य ने सोशल मीडिया पोस्ट कर हमले की जिम्मेदारी ली है. पोस्ट में लिखा, "जय बजरंग बली राम राम सभी भाइयों को मैं नोनी राणा, जो शांतनु ठेकेदार का शाहबाद (कुरुक्षेत्र) में मर्डर हुआ है. इसकी जिम्मेदारी मैं लेता हूं ये जो हमारे खिलाफ चल रहा था. जो और कोई भी हमारे खिलाफ चलेगा उसका यही अंजाम. होगा और हां अब किसी को भी फोन करके सुचित नहीं किया जाएगा सीधा मौत दी जाएगी...."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं