संगम नगरी प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में शातिर चोर ने बड़े ही शातिराना अंदाज में एक कार चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोर ने भारतीय जनता पार्टी के नेता पीयूष जायसवाल की करीब पचास लाख रुपए कीमत की लग्जरी फॉर्च्यूनर गाड़ी पर हाथ साफ कर दिया. यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसकी फुटेज सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.
फिलहाल पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुट गई है. फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे एक अज्ञात व्यक्ति बेहद शातिराना अंदाज में पैरों में समस्या के साथ चलते हुए गाड़ी के करीब पहुंचता है और महज एक मिनट पच्चीस सेकंड के अंदर गाड़ी का ताला खोलकर उसे स्टार्ट करता है और वहां से रफूचक्कर हो जाता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैसे खोला इतनी महंगी गाड़ी का लॉक?
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित भाजपा नेता पीयूष जायसवाल ने सिविल लाइंस स्थित अपने होटल के बाहर अपनी सफेद रंग की फॉर्च्यूनर गाड़ी पार्क की थी. 23 अक्टूबर की देर रात के सन्नाटे में एक संदिग्ध व्यक्ति सिर पर गमछा बांधे और चेहरे को छिपाते हुए लंगड़ाते कदमों से कार के पास पहुंचा.
सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के अनुसार, उसने पहले आसपास की स्थिति का जायजा लिया और फिर पलक झपकते ही आधुनिक सुरक्षा प्रणाली से लैस इस महंगी गाड़ी का लॉक खोल लिया. उसने बेहद फुर्ती के साथ गाड़ी को स्टार्ट किया और सड़क पर तेजी से भगा ले गया.
किसपर है शक?
पूरी वारदात इतनी तेजी और योजनाबद्ध तरीके से हुई कि किसी को भनक तक नहीं लगी. कार मालिक पीयूष जायसवाल ने इस घटना के पीछे अपने पूर्व चालक पर गहरा संदेह जताया है. उनके अनुसार उन्होंने कुछ समय पहले ही माया शंकर नाम के एक युवक को गाड़ी चलाने के लिए काम पर रखा था. माया शंकर ने महज दस से बारह दिन तक ही उनकी गाड़ी चलाई और फिर अचानक जरूरी काम से मुंबई जाने का बहाना बनाकर नौकरी छोड़कर चला गया. भाजपा नेता का मानना है कि पूर्व ड्राइवर को गाड़ी की चाबी, सुरक्षा कोड और उसके खड़े होने की सटीक जगह की पूरी जानकारी थी.
इस चोरी की घटना को उसने ही अंजाम दिया है. घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर और संदिग्ध पूर्व चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि आसपास के रास्तों और चौराहों पर लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि भागने की दिशा का पता लगाया जा सके.
इसके साथ ही पूर्व चालक के मोबाइल नंबर और उसके संपर्कों की पड़ताल के लिए सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है. पुलिस का दावा है कि शहर के सभी प्रमुख टोल प्लाजा और सीमाओं पर अलर्ट जारी कर दिया गया है और जल्द ही इस हाई-प्रोफाइल चोरी का खुलासा कर वाहन को बरामद कर लिया जाएगा. पीड़ित नेता भाजपा के ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष है.
यह भी पढ़ें: पंजाब में झोटा हत्याकांड के बाद बड़ा फैसला, इन दो दवाईयों की बिक्री पर रोक, केमिस्ट की शिकायत क्या?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं