- अमेरिका से गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो लॉरेंस गैंग के दुश्मन हैं
- लॉरेंस के विरोधी खेमे के कई अन्य प्रमुख गैंगस्टर विदेश में छिपे हुए हैं, भारतीय एजेंसियों को उनकी तलाश हैं
- हिमांशु और नीरज की गिरफ्तारी के बाद भी लॉरेंस बिश्नोई विरोधी खेमे की स्थिति पूरी तरह कमजोर नहीं हुई है
अमेरिका में बैठकर भारत को गोलियों से दहलाने वाले मशहूर गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया अब पुलिस की गिरफ्त में हैं. दोनों को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है. एनडीटीवी के पास हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया के डोजियर मौजूद हैं. दोनों ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग के जानी दुश्मन हैं. लॉरेंस बिश्नोई को पिछले कुछ सालों से चुनौती दे रहा छोटा डॉन उर्फ हिमांशु भाऊ अमेरिका के लास वेगास से पकड़ा गया है. उसके साथ लॉरेंस बिश्नोई का एक और कट्टर दुश्मन नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार कर दिया गया है, अब सवाल यह है कि क्या इन दोनों के पकड़े जाने के बाद लॉरेंस विरोधा खेमा कमजोर होगा ?
क्या लॉरेंस विरोधी खेमा कमजोर होगा?
अगर बीते कुछ सालों की बात करें तो धीरे-धीरे करके लॉरेंस बिश्नोई के दुश्मन या तो पकड़े जा रहे हैं या मारे जा रहे हैं, हालांकि लॉरेंस बिश्नोई के भी कई गुर्गे या तो पकड़े गए या मारे गए, लॉरेंस बिश्नोई के ग्लोबल क्राइम सिंडिकेट के कई गैंगस्टर विदेश से पिछले कुछ सालों में भारत लाए गए हैं, जिनमें सबसे बड़ा नाम अनमोल बिश्नोई का है ,जो लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
लॉरेंस विरोधी खेमे के बड़े नाम
लॉरेंस के विरोधी खेमे में सबसे बड़ा नाम है गोल्डी बराड़ का, जिस पर हाल ही में अमेरिका ने 10 लाख अमेरिकी डॉलर का इनाम रखा है. उसको टॉप 10 मोस्ट वांटेड की लिस्ट में शामिल किया है, उसके बाद से गोल्डी बराड़ अंडर ग्राउंड है. दूसरा नाम रोहित गोदारा का है.राजस्थान का रहने वाला यह गैंगस्टर कभी लॉरेंस के साथ मिलकर काम करता था लेकिन अब गोल्डी बराड़ के साथ मिलकर लॉरेंस बिश्नोई का दुश्मन बन चुका है। रोहित गोदारा भी विदेश में है और भारतीय एजेंसियां लंबे समय से उसकी तलाश कर रही हैं
लॉरेंस बिश्नोई के दुश्मनों में एक और बड़ा नाम देविंदर बंबीहा गैंग का है,गैंग बनाने वाले देविंदर का 26 साल की उम्र में एनकाउंटर हुआ था, बंबीहा गैंग के कई खूंखार गैंगस्टर तिहाड में बंद हैं. इस गैंग का ताल्लुक पंजाब के मोगा जिले से है. ये गैंग बंबीहा गांव के रहने वाले देविंदर सिंह ने बनाया था. गांव के नाम पर ही उसने गैंग का नाम रखा था.
2010 में गांव में हुए झगड़े में देविंदर से मर्डर हो गया था. जेल जाने के बाद वह क्राइम की दुनिया में आ गया. 2010 के आसपास संगठित अपराध में वह सक्रिय हुआ. उसका गिरोह मुख्य रूप से हत्या, हत्या की साजिश, जबरन वसूली (एक्सटॉर्शन), फायरिंग और गैंगवार जैसी वारदातों में शामिल रहा. बंबीहा गैंग की सबसे बड़ी पहचान इसकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से दुश्मनी रही. दोनों गिरोहों के बीच कई हाई-प्रोफाइल हत्याएं और बदले की वारदातें हुईं.2016 में देवेंदर बंबीहा की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई थी. जिसके बाद बंबीहा गैंग की कमान आर्मेनिया में बैठा लकी पटियाल संभाल रहा था.
बंबीहा गैंग के गुर्गे जो लॉरेंस के दुश्मन हैं
लकी पटियाला
लकी चंडीगढ़ के धनास गांव का रहने वाला है. वह गोल्डी, लारेंस संपत नेहरा सब पहले पंजाब चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में दोस्त हुआ करते थे. फिर छात्र राजनीति से अलग-अलग गुट से जुड़ गए और फिर जरायम की दुनिया मे कदम रखा.बबीहा गैंग में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और UP के 300 से ज्यादा शार्प शूटर हैं. बंबीहा गैंग और लॉरेंस गैंग की दुश्मनी है.
शगुनप्रीत
शगुनप्रीत, सिद्दू मुसेवाला का मैनेजर रहा है.2021 में विक्की मिद्दुखेड़ा की हत्या के बाद वह ऑस्ट्रेलिया भाग गया था.2023 में मोहाली SSOC ने शगुनप्रीत के शूटर्स पकड़े थे.वहीं 2023 में स्पेशल सेल काउंटर इंटेलिजेंस ने भी दो गुर्गों को गिरफ्तार किया था, जो शगुनप्रीत के लिए काम करते थे.
नीरज फरीदपुरिया
नीरज बंबीहा गैंग के एलाइंस के तौर पर फरीदाबाद पलबल के इलाकों को ऑपरेट करता है. उसे लास वेगास में गिरफ्तार कर लिया गया है.
कौशल चौधरी
कौशल चौधरी, गुरुग्राम जेल में बंद है. कौशल, बंबीहा गैंग के एलाइंस के तौर पर गुरुग्राम में ऑपरेट करता है.
नवीन बाली और नीरज बबानिया
दोनों तिहाड़ जेल में बंद हैं. ये दोनों भी बंबीहा गैंग के एलाइंस के तौर पर दिल्ली-एनसीआर को ऑपरेट करते हैं.
हिमाशु भाऊ और साहिल
दोनों USA में मौजूद हैं.इन दोनों के बंबीहा गैंग से रिश्ते हैं. गैंग मेंबर रोहतक, झज्जर, सोनीपत में एक्टिव हैं. हिमांशु को लास वेगास से गिरफ्तार कर लिया गया है.हिमांशु ,लारेंस बिश्नोई गैंग का कट्टर दुश्मन है.
काला खेरमपुरम
काला खेरमपुरम को हरियाणा STF ने गिरफ्तार किया है. इसके गैंग के गुर्गे बंबीहा और हिमाशु एलाइंस के लिए हिसार, हांसी, सिरसा, राजस्थान बॉर्डर तक ऑपरेट करते हैं.
भुप्पी राणा
भुप्पी राणा जेल में बंद है. राणा का गैंग अम्बाला, चंडीगढ़ मोहाली और पंजाब में एक्टिव है.
ये वीडियो भी देखें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं