- सलमान खान की तारीफ बनी हमले की वजह? जांच में बड़ा खुलासा
- एक फोन कॉल ने खोली पूरी साजिश, ऐसे गिरफ्त में आए शूटर
- लॉरेंस बिश्नोई गैंग की पूछताछ में सामने आई नई जानकारी
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. मामले की जांच कर रहे अधिकारियों को गिरफ्तार आरोपियों में से एक ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने टाइगर श्रॉफ को इसलिए निशाना बनाया क्योंकि उन्होंने एक बार सलमान खान की तारीफ की थी. रविवार को जुहू के एक मैदान में फुटबॉल खेलने के बाद लौट रहे टाइगर श्रॉफ पर दो शूटरों ने उनकी बीएमडब्ल्यू कार पर सात राउंड फायरिंग की थी. इसके बाद हमलावर एक अन्य साथी के साथ बाइक पर फरार हो गए. इस घटना में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर और एक राहगीर घायल हो गए थे. उसके बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी. उसके अगले ही दिन आरोपियों को कोटा रेलवे स्टेशन पर पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से गिरफ्तार कर लिया गया था.
सलमान खान की तारीफ को बताया वजह
NDTV को प्राप्त जानकारी के अनुसार अब पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों में से एक ने कहा है कि वर्ष 2022 में एक फिल्म प्रमोशन कार्यक्रम के दौरान टाइगर श्रॉफ ने सलमान खान की तारीफ करते हुए कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में असली 'टाइगर' सिर्फ सलमान खान हैं. जांचकर्ताओं के अनुसार आरोपी का कहना है कि यह बयान गैंग द्वारा टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने की वजहों में से एक हो सकता है. पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पुरानी रंजिश से जुड़ा है मामला
जांच में यह भी सामने आया है कि लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान के बीच विवाद की जड़ें काफी पुरानी हैं. यह विवाद 1999 के उस मामले से जुड़ा माना जाता है जिसमें सलमान खान पर फिल्म हम साथ साथ हैं की शूटिंग के दौरान काले हिरण के शिकार का आरोप लगा था. बिश्नोई समुदाय काले हिरण को पवित्र मानता है और इसी कारण गैंग की ओर से पहले भी सलमान खान को धमकियां दिए जाने की बात सामने आती रही है.
सोशल मीडिया से ले रहे थे अपडेट
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पुलिस जांच से जुड़ी जानकारियों पर नजर रख रहे थे. पुलिस को शक है कि जांच से संबंधित अपडेट इंटरनेट कॉल के माध्यम से आरोपियों तक पहुंचाए जा रहे थे. सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपी रेहान लगातार मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता दिखाई दिया. जांच एजेंसियों को संदेह है कि हमलावरों को संदेशों के जरिए यह जानकारी मिल रही थी कि भागने के लिए इस्तेमाल की गई बाइक अंधेरी में बरामद हो चुकी है और पुलिस उनकी तलाश कर रही है. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जांच से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं आरोपियों तक कौन पहुंचा रहा था.

टाइगर श्रॉफ का जख्मी हाथ
अल्टर्ड बाय NDTV
ऐसे पकड़े गए आरोपी
सूत्रों के अनुसार टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने के बाद आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए अपने मोबाइल फोन और इंटरनेट कनेक्शन बंद कर दिए थे. पूरी साजिश के दौरान शूटर और उनके हैंडलर इंटरनेट आधारित VoIP कॉल के जरिए संपर्क में थे. हालांकि फरारी के दौरान आरोपियों ने एक सामान्य फोन कॉल किया, जो पुलिस के लिए अहम सुराग बना. जांच में पता चला कि आरोपियों ने मुंबई के बोरीवली से सूरत जाने के लिए एक निजी कैब बुक की थी. फायरिंग के बाद वे अंधेरी से लोकल ट्रेन के जरिए बोरीवली पहुंचे और फिर कैब से सूरत गए. कैब चालक को की गई एक कॉल पुलिस के रडार पर आ गई. इसके बाद मुंबई पुलिस की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल सूरत पहुंची और चालक से पूछताछ की.
इसी सूचना के आधार पर कोटा रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
टाइगर श्रॉफ फायरिंग घटना के बाद सदमे में, अभी तक बयान दर्ज नहीं
टाइगर श्रॉफ 18 अक्टूबर को उनकी कार पर हुई फायरिंग की घटना के बाद कथित तौर पर काफी परेशान हैं. मुंबई पुलिस सूत्रों के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ ने पुलिस को बताया कि इस घटना से वह स्तब्ध हैं और उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है. अभिनेता ने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि हमलावर कौन थे, उन्होंने फायरिंग क्यों की या इस हमले के पीछे किसका हाथ था. क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी के अनुसार, घटना से मानसिक रूप से परेशान होने के कारण अभी तक टाइगर श्रॉफ का औपचारिक बयान दर्ज नहीं किया गया है. अधिकारी ने बताया कि पुलिस जल्द ही उनका बयान दर्ज करेगी.
यह भी पढ़ें : हमले के दौरान इंटरनेट कॉल के जरिए संपर्क में थे शूटर्स और हैंडलर... टाइगर फायरिंग केस में बड़ा खुलासा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं