विज्ञापन

हमले के दौरान इंटरनेट कॉल के जरिए संपर्क में थे शूटर्स और हैंडलर... टाइगर फायरिंग केस में बड़ा खुलासा

पुलिस को संदेह है कि रेहान को कम्युनिकेशन ऐप के जरिए निर्देश देने वालों में अमेरिका में मौजूद अनिल पंडित या हाल ही में सोनीपत से गिरफ्तार किए गए अंकित खटक और समीर खत्री की भूमिका हो सकती है.

हमले के दौरान इंटरनेट कॉल के जरिए संपर्क में थे शूटर्स और हैंडलर... टाइगर फायरिंग केस में बड़ा खुलासा
  • जांच में पता चला है कि टाइगर पर फायरिंग के बाद शूटर्स और हैंडलर लगातार फोन कॉल और मैसेज के जरिए संपर्क में थे
  • आरोपियों को टीवी न्यूज और सोशल मीडिया के जरिए पुलिस की जांच से जुड़ी जानकारी मिलती रही
  • फायरिंग के बाद आरोपियों ने बाइक, ट्रेन और कैब के जरिए भागकर पुलिस से बचने की कोशिश की थी
मुंबई:

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस की जांच के दौरान कई अहम खुलासे हो रहे हैं. जांच में सामने आया है कि हमले के दौरान शूटर्स और उनके हैंडलर के बीच लगातार संपर्क था. आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की तलाश के दौरान भी उन्हें फोन कॉल और मैसेज के जरिए अपडेट दिए जा रहे थे. सूत्रों ने बताया कि शूटर्स के चेहरे और पहचान से जुड़ी जानकारी सामने आने के बाद हैंडलर ने उन्हें वहां से निकलने की चेतावनी दी थी.

आरोपियों तक इंटरनेट कॉल के जरिए जांच से जुड़ी जानकारी पहुंचाई जा रही थी. CCTV फुटेज से पता चला है कि आरोपी रेहान लगातार अपने फोन का इस्तेमाल कर रहा था. आरोपियों को कथित तौर पर मैसेज के जरिए बताया गया था कि उनकी बाइक अंधेरी में मिल गई है और पता चल गया है कि वे ट्रेन से सफर कर रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस के मुताबिक, शूटर्स को ये जानकारी दी जा रही थी कि पुलिस उनकी पहचान और लोकेशन तक पहुंचने के लिए कितनी आगे बढ़ चुकी है. तब एक आरोपी रेहान अंसारी को मैसेज भेजकर वहां से निकलने के लिए कहा गया.

पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने बाइक, ट्रेन और कैब का इस्तेमाल किया. मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर, कोटा पुलिस ने सूरत से जयपुर जा रही एक ट्रेन से आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इंटरनेट कॉलिंग की वजह से पुलिस के लिए आरोपियों को ट्रैक करना एक चुनौती बन गया था. मुंबई पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपियों को जांच के बारे में जानकारी कौन दे रहा था?

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को संदेह है कि रेहान को कम्युनिकेशन ऐप के जरिए निर्देश देने वालों में अमेरिका में मौजूद अनिल पंडित या हाल ही में सोनीपत से गिरफ्तार किए गए अंकित खटक और समीर खत्री की भूमिका हो सकती है. हालांकि, शूटर्स तक टीवी न्यूज की जानकारी पहुंचाने वाले व्यक्ति की पहचान अभी उजागर नहीं हुई है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास कुछ वीडियो, फोटो और बातचीत से जुड़ी जानकारी मिली है. जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पुलिस की गतिविधियों के बारे में अपडेट मिलने के बाद अपनी यात्रा के साधन बदल रहे थे.

टाइगर श्रॉफ की कार पर 18 अक्टूबर को फायरिंग करने के बाद तीनों आरोपी बाइक से फरार हुए थे. इसके बाद वे ट्रेन और कैब के जरिए अलग-अलग जगहों पर पहुंचे. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने मोबाइल नेटवर्क के बजाय इंटरनेट आधारित कॉलिंग का इस्तेमाल किया, जिससे उनकी बातचीत को ट्रैक करना मुश्किल हुआ.

आरोपियों की एक सामान्य फोन कॉल कैब ड्राइवर से हुई थी. इसी कॉल के जरिए पुलिस को उनकी गतिविधियों का सुराग मिला. बाद में मुंबई पुलिस की सूचना पर राजस्थान के कोटा में तीनों को ट्रेन से गिरफ्तार किया गया. इस मामले में पुलिस अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. फायरिंग करने के आरोप में गिरफ्तार तीन आरोपी फूल सिंह (18), रेहान रहीसुद्दीन अंसारी (18) और ऋतिक महतो (22) 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस टाइगर श्रॉफ से बातचीत कर रही थी, उस समय उन्होंने पुलिस से कहा, "फायरिंग की घटना को लेकर मैं बहुत ही ज्यादा शॉक में हूं, मैंने कभी सोचा तक नहीं था कि मेरी गाड़ी पर इस तरह से हमला होगा." टाइगर श्रॉफ ने पुलिस से आगे कहा, "मेरी किसी से दुश्मनी तक नहीं, ये कौन लोग थे, क्यों फायरिंग की और किसने कराया, कुछ पता नहीं."

इसे भी पढ़ें: लॉरेंस गैंग का स्लीपर ऑपरेटिव है ऋतिक, एक साल से बॉलीवुड सितारों की कर रहा था रेकी! बड़ा खुलासा

इसे भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ ही असली निशाने पर थे, मुंबई क्राइम ब्रांच के सामने आरोपियों ने कबूला; सजा-ए-मौत वाली धारा भी जुड़ी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood Actor Tiger Shroff, Tiger Shroff Firing Incident, Mumbai Police, Lawrence Bishnoi Gang, Anil Pandit Lawrence Bishnoi Gang
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com