कर्नाटक में रात 10 बजे से लगाए जा रहे नाइट कर्फ्यू का असर होटल और रेस्टोरेंट पर काफी होता दिख रहा है. होटल और रिसॉर्ट्स एडवांस बुकिंग कैंसिल कर रहे हैं.उधर, मैसूर में रात के कर्फ्यू का पालन करवाने के लिए घुड़सवार पुलिस सड़कों पर गश्त करती नजर आई क्योंकि राज्य में अब संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना के बढ़ते मामलों और नाइट कर्फ्यू के कारण नए साल के जश्न के लिए सजा-संवरा मैसूर मानो कहीं खो गया है. रात 10 बजे से पहले ही पुलिस कमिश्नर चन्द्रगुप्त घुड़सवार पुलिस के साथ गश्त पर पहुंच जाते है ताकि कर्फ्यू का प्लान सही ढंग से हो. बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर में मैसूर, राज्य के सबसे संक्रमित शहरों में से एक था.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
मैसूर के साथ-साथ राजधानी बेंगलुरू में भी नाइट कर्फ्यू की वजह से नए साल के मौके पर होने वाली पार्टियां रद्द करनी पड़ी है, इसका सबसे ज्यादा असर होटल-रेस्टोरेंट्स पर पड़ा है. होटल एसोसिएशन के महासचिव पी सी राव बताते हैं, ' 4 दिन पहले ही सरकार ने कर्फ्यू की घोषणा की तब तक स्टार होटल्स के साथ-साथ रिसोर्ट में बुकिंग हो चुकी थी. अब हम उन सब को पैसे वापस कर रहे हैं. रात 10 बजे से कर्फ्यू की वजह से पर्यटक अब बेंगलुरु की जगह गोवा और पांडिचेरी का रुख कर रहे हैं.
बेंगलुरु के ब्रिगेड रोड, एमजी रोड इंटरसेक्शन पर नए साल के जश्न के लिए लाखों की संख्या में लोग इकठा होते थे लेकिन यहां भी मायूसी पसरी है. 31 की रात में सारे फ्लॉवर्स बंद होंगे और किसी को भी कहीं भी घर के बाहर जश्न मनाने की इजाज़त नही होगी. महासचिव ब्रिगेड रोड बाजार संघ के महासचिव सोहेल सेठ ने बताया, 'सिर्फ लाइटिंग देखने के लिए ही यहां पर हजारों की संख्या में लोग जमा हो जाते थे इसलिए इस बार हमने लाइटिंग ने की ताकि भीड़भाड़ न हो. दिन हो या रात एमजी रोड क्रिकेट के इस चौराहे पर नए साल के जश्न के लिए एक अलग ही ढंग की रौनक होती थी लेकिन वह साज-सज्जा अब नहीं दिख रही. लोग भी इस बात को समझ रहे हैं कि कोरोना के हालात को समझते हुए नए साल के जश्न के लिए घर से बाहर न निकलने में ही सुरक्षा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं