आम जनता के बीच प्रायः जब पुलिस का नाम आता है तो नकारात्मक छवि ही पेश की जाती है, लेकिन मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में पुलिस (Indore Police) का एक नया मानवीय चेहरा सामने आया है. इसमें जनता की रक्षक कहलाने वाली पुलिस शिक्षक की भूमिका में नजर आ रही है. पुलिसकर्मी मलिन बस्तियों (Slum children) के बीच जाकर शिक्षा की लौ जला रहे हैं.
इंदौर पुलिस के कई कर्मी मलिन बस्तियों के बच्चों को पढ़ाई करा रहे हैं और नियमित तौर पर उनकी कक्षाएं लेते हैं. इन गरीब बच्चों को शिक्षा देने वाले एक पुलिसकर्मी ने बताया कि हमने अपनी सामाजिक पृष्ठभूमि से इन बच्चों को पढ़ाने का प्रेरणा मिलती है. हम सभी विपरीत परिस्थितियों से जूझते हुए यहां तक पहुंचे हैं. पुलिसकर्मी ने कहा कि हम चार साल से ऐसे बच्चों को पढ़ा रहे हैं. करीब 40 बच्चे हैं, जो यहां नियमित तौर पर पढ़ाई करने आते हैं. इन बच्चों की किताबों और अन्य तरह की शैक्षिक मदद भी पुलिसकर्मियों ने की है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Madhya Pradesh: Police personnel organise & take classes for slum children in Indore
— ANI (@ANI) December 27, 2020
"The inspiration for this class comes from our own social backgrounds. We've been taking this class from 2016. Today there are 40 students who come here to study," says one of the policemen pic.twitter.com/JY7f6hqx8P
बच्चे भी पुलिसकर्मियों से शिक्षा लेकर बेहद उत्साहित हैं. पुलिसकर्मी उनकी अन्य तरीकों से भी मदद करते हैं. पुलिसकर्मियों की ये कहानी सुनकर कई अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गरीब बच्चों के अध्यापन कार्य से जुड़ने और समूह बनाने की वकालत की है. उन्होंने इसे सराहनीय मानवीय पहल बताया है. लोगों ने इसके लिए फंड जुटाने और संस्था बनाने की भी अपील की है. पुलिस अधिकारियों ने भी पुलिसकर्मियों के इस कार्य की प्रशंसा की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं