विज्ञापन

एमपी पुलिस में बंपर भर्ती, 7500 पदों पर होगी नियुक्ति; यहां देखें आवेदन को लेकर सभी जानकारी और Direct Link

मध्य प्रदेश पुलिस में 7500 आरक्षक पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो गया है. MP ESB के माध्यम से 22 सितंबर 2026 से आवेदन शुरू होंगे, जबकि परीक्षा 19 नवंबर 2026 से आयोजित की जाएगी. पुलिस नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह बड़ा अवसर है.

एमपी पुलिस में बंपर भर्ती, 7500 पदों पर होगी नियुक्ति; यहां देखें आवेदन को लेकर सभी जानकारी और Direct Link
  • MP पुलिस में आरक्षक के 7500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू होगी और 6 अक्टूबर तक चलेगी.
  • भर्ती परीक्षा 19 नवंबर से ऑनलाइन माध्यम से दो पालियों में आयोजित की जाएगी, प्रत्येक पाली की अवधि दो घंटे होगी.
  • अभ्यर्थियों को आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए 22 सितंबर से 11 अक्टूबर तक संशोधन का अवसर भी मिलेगा.

मध्य प्रदेश पुलिस में भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. राज्य में आरक्षक (कांस्टेबल) के 7500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने भर्ती परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है. आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2026 से शुरू होगी और इच्छुक अभ्यर्थी 6 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. पुलिस विभाग में करियर बनाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है. 

22 सितंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

आरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया 22 सितंबर 2026 से शुरू होगी. अभ्यर्थी 6 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. वहीं आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर 22 सितंबर से 11 अक्टूबर 2026 तक संशोधन का अवसर भी दिया जाएगा. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

19 नवंबर से शुरू होगी भर्ती परीक्षा

मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 19 नवंबर 2026 से संभावित रूप से शुरू किया जाएगा. परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित होगी. भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा, ताकि सत्यापन और अन्य प्रक्रियाएं समय पर पूरी की जा सकें.

युवाओं के लिए बड़ा अवसर

मध्य प्रदेश पुलिस में 7500 आरक्षक पदों पर होने वाली यह भर्ती प्रदेश के हजारों युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर लेकर आई है. पुलिस सेवा में शामिल होकर सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अब आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार है. भर्ती से संबंधित नवीनतम अपडेट और आवेदन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवार कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/hindi/h_default.html पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें.

जानिए कितना देना होगा परीक्षा शुल्क

अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को मण्डल परीक्षा शुल्क के रूप में 500 रुपये जमा करने होंगे. वहीं मध्य प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 250 रुपये रखा गया है.

इसके अलावा पुलिस विभाग की विभागीय परीक्षा शुल्क भी अलग से देय होगी. अनारक्षित वर्ग के लिए यह शुल्क 200 रुपये और आरक्षित वर्गों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है.

आवेदन करते समय लगेगा पोर्टल शुल्क

जो अभ्यर्थी एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से आवेदन भरेंगे, उन्हें 60 रुपये पोर्टल शुल्क देना होगा. वहीं रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के माध्यम से लॉगिन कर आवेदन करने पर 20 रुपये अतिरिक्त शुल्क देय होगा.

दो पालियों में होगी ऑनलाइन परीक्षा

प्रथम पाली के अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे से 9 बजे के बीच परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा. सुबह 9:50 बजे से 10 बजे तक महत्वपूर्ण निर्देश पढ़ाए जाएंगे. इसके बाद सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक ऑनलाइन परीक्षा होगी. परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे रहेगी.

दूसरी पाली के उम्मीदवारों को दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक रिपोर्टिंग करनी होगी. दोपहर 2:50 बजे से 3 बजे तक आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे. इसके बाद दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी. इस पाली की परीक्षा अवधि भी 2 घंटे होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MP Police Constable Recruitment, MP Police Vacancy 2026, Police Constable Vacancy, Government Jobs In MP, MP Police Exam Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com