मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने मध्य प्रदेश पुलिस में सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है. नोटिफिकेशन में बताया गया है कि सूबेदार, नॉन-टेक्निकल सब-इंस्पेक्टर और टेक्निकल सब-इंस्पेक्टर के कुल 504 पदों पर ये भर्ती होगी. उम्मीदवार 9 सितंबर से अपना आवेदन कर सकते हैं और 23 सितंबर तक आवेदन करने की विंडो खुली रहेगी. इसके साथ ही नोटिफिकेशन में भर्ती की पूरी जानकारी और योग्यता भी बताई गई है. आइए जानते हैं कि कैसे इस बड़ी भर्ती के लिए आप अपना आवेदन कर सकते हैं.
पहले नोट कर लीजिए जरूरी तारीखें
- ऑनलाइन आवेदन शुर होने की तारीख - 9 सितंबर 2026
- फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख - 23 सितंबर 2026
- फॉर्म में संशोधन करने की सुविधा - 28 सितंबर 2026 तक
- लिखित परीक्षा की तारीख - 28 अक्टूबर 2026
किसके लिए कितने पद
- सूबेदार: 81 पद
- सब-इंस्पेक्टर (SAF): 69 पद
- सब-इंस्पेक्टर (जिला पुलिस बल - DEF): 312 पद
- सब-इंस्पेक्टर (आर्म्स - टेक्निकल): 10 पद
- सब-इंस्पेक्टर (फोटो - टेक्निकल): 9 पद
- सब-इंस्पेक्टर (क्वेश्चन्ड डॉक्यूमेंट्स - Q.D.-टेक्निकल): 4 पद
- सब-इंस्पेक्टर (फिंगर प्रिंट-टेक्निकल): 22 पद
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में मध्य प्रदेश के बाहर के उम्मीदवार केवल अनारक्षित (General) श्रेणी के तहत ही आवेदन कर सकते हैं. आरक्षण और आयु छूट का लाभ केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासियों को ही मिलेगा. तमाम पदों के लिए योग्यता कुछ इस तरह है -
सूबेदार, SI (SAF) और SI (DEF) के लिए: किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन होनी चाहिए
SI (आर्म्स) के लिए: मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा
SI (फोटो, Q.D. और फिंगर प्रिंट) के लिए: फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स (PCM) विषयों के साथ ग्रेजुएशन
कितना होना चाहिए कद और छाती
पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई: 167.5 सेमी
सीना (Chest): बिना फुलाए 81 सेमी और फुलाने पर 86 सेमी
महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई: 152.4 सेमी
आंखों का विजन: बिना चश्मे के 6/9 और दूसरी आंख की 6/12 होनी चाहिए
क्या है भर्ती का पूरा प्रोसेस
सूबेदार और एसआई के पदों पर भर्ती के लिए सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा ली जाएगी. इसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा यानी मेंन देना होगा. इसके बाद फिजिकल टेस्ट और इंटरव्यू होगा. आखिरी में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जैसी चीजों के बाद नौकरी मिलेगी.
ये भी पढ़ें - Success Story: पिता की मौत के बाद पाई-पाई को तरसीं, अब तीनों बहनें सरकारी टीचर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं