मौसम विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और पड़ोसी क्षेत्र में निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव की वजह से पूर्वी उत्तर प्रदेश बिहार में अगले 24 घंटे में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है. हालांकि, उसके बाद बारिश में कमी होने देखने को मिल रही है. इसके साथ ही अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में मध्यम से तेज आंधी के साथ बार-बार बादल से जमीन पर बिजली गिरने की संभावना है. इससे बाहर रहने वाले लोगों और जानवरों को नुकसान पहुंच सकता है.
वहीं, उत्तराखंड में कई जगहों पर छिटपुट तो कई जगहों पर भारी बारिश होने के आसार हैं.
उत्तराखंड में बाढ़ : काली नदी में पानी खतरे के निशान के करीब, कई जगह हाईवे बंद
न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अपनी एक रिपोर्ट में मौसम विभाग के हवाले से लिखा है गुजरात में दक्षिण-पश्चिम मानसून (Monsoon) की मजबूत होती स्थिति के साथ ही शनिवार को लगातार दूसरे दिन राज्य के कई इलाकों में बारिश हुई. आईएमडी के मुताबिक अगले दो दिनों के दौरान गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र-कच्छ, दमन और दीव तथा दादरा और नगर हवेली में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं जबकि उत्तर और दक्षिण गुजरात तथा सौराष्ट्र-कच्छ में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बिहार : मोतिहारी जिले में मंडरा रहा बाढ़ का खतरा, ग्रामीणों के गुस्से का शिकार हुए अधिकारी
आईएमडी ने जानकारी देते हुए कहा, 'मानसून शनिवार को उत्तरी अरब सागर, सौराष्ट्र और गुजरात के शेष हिस्सों के अलावा पूरे कच्छ क्षेत्र के साथ-साथ राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों की ओर बढ़ चुका है. मानसून के कारण शुक्रवार को पूरे गुजरात में बारिश हुई जो शनिवार को भी जारी रही.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं