विज्ञापन

चमकदार और लंबे नाखून चाहते हैं? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स

नाखूनों की अच्छी ग्रोथ के लिए न सिर्फ महंगे-मंहगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जरूरत होती है, बल्कि सही खानपान से भी आप अपने नेल्स की ग्रोथ को बढ़ा सकते हैं. यहां जानते हैं ऐसे डाइट के बारे में-

चमकदार और लंबे नाखून चाहते हैं? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स
foods for shiny nail : चमकदार नेल्स के लिए क्या खाएं?

चेहरे और बालों की तरह नाखून भी आपकी सेहत का आईना होते हैं. अगर आपके नाखून बार-बार टूट जाते हैं, उनकी चमक कम हो गई है या वे तेजी से बढ़ नहीं रहे हैं, तो इसकी वजह शरीर में कुछ जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है. हेल्दी, मजबूत और लंबे नाखून पाने के लिए सिर्फ नेल पॉलिश या ब्यूटी प्रोडक्ट्स ही काफी नहीं हैं, बल्कि सही खानपान भी बेहद जरूरी है. नाखून मुख्य रूप से केराटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं. ऐसे में प्रोटीन, बायोटिन, आयरन, जिंक और विटामिन्स से भरपूर खाद्य पदार्थ नाखूनों की सेहत को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं.

अंडा खाएं

अंडा बायोटिन और प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत माना जाता है. बायोटिन नाखूनों को मजबूत बनाने और उनके टूटने की समस्या को कम करने में मदद करता है. रोजाना अंडे का सेवन नाखूनों की ग्रोथ को बढ़ावा दे सकता है.

बादाम और अखरोट का करें सेवन

ड्राई फ्रूट्स में विटामिन E, हेल्दी फैट्स और बायोटिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये नाखूनों को पोषण देने के साथ-साथ उनमें प्राकृतिक चमक बनाए रखने में मदद करते हैं.

हरी पत्तेदार सब्जियां है प्रभावी

पालक, मेथी और अन्य हरी सब्जियां आयरन और फोलेट से भरपूर होती हैं. आयरन की कमी से नाखून कमजोर और पतले हो सकते हैं. इसलिए हरी सब्जियों को डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं.

रोजाना खाएं दाल और चना

दालें, राजमा, काला चना और लोबिया जैसे खाद्य पदार्थ प्रोटीन, जिंक और आयरन का अच्छा स्रोत हैं. ये नाखूनों को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं.

मछली भी है असरदार

सैल्मन और अन्य फैटी फिश में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है. यह नाखूनों को सूखने से बचाता है और स्वस्थ ग्रोथ में मदद करता है.

दही है फायदेमंद

दही में कैल्शियम, प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स होते हैं. यह शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर बनाता है और नाखूनों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है.

आंवला और खट्टे फल का करें सेवन

संतरा, मौसमी, नींबू और आंवला विटामिन C से भरपूर होते हैं. यह कोलेजन के निर्माण में मदद करता है, जिससे नाखून मजबूत और स्वस्थ रहते हैं.

शकरकंद है फायदेमंद

शकरकंद में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जो शरीर में जाकर विटामिन A में बदल जाता है. यह कोशिकाओं की मरम्मत और नाखूनों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद माना जाता है.

सिर्फ खाना ही नहीं, इन बातों का भी रखें ध्यान

  • रोजाना 8-10 गिलास पानी पिएं.
  • नाखूनों को बार-बार चबाने की आदत छोड़ें.
  • जरूरत पड़ने पर हाथों और नाखूनों पर मॉइस्चराइजर लगाएं.
  • बहुत ज्यादा केमिकल वाले नेल प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बचें.
  • संतुलित आहार लें और पर्याप्त नींद जरूर लें.

अगर आप लंबे, मजबूत और चमकदार नाखून चाहते हैं तो अपनी डाइट में प्रोटीन, बायोटिन, आयरन और विटामिन C से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करें. सही खानपान और अच्छी लाइफस्टाइल की मदद से नाखूनों की सेहत में कुछ ही हफ्तों में सकारात्मक बदलाव देखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें - आपके नाखून आपकी सेहत के बारे में क्या बताते हैं? US के डॉक्टर ने बताया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nail Care, Nail Care At Home, Nail Care Challenge, Nail Care Diet In Hindi, Nail Care During Monsoon
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com