भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) हैदराबाद के शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि उन्होंने कोविड-19 की जांच के लिए किट विकसित की है, जिससे महज 20 मिनट में नतीजे आ जाएंगे. शोधकर्ताओं ने दावा किया कि उनके द्वारा विकसित कोविड-19 जांच किट मौजूदा समय में इस्तेमाल किए जा रहे रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन पॉलिमरेस चेन रिएक्शन (आरटी-पीसीआर) पर आधारित नहीं है. उन्होंने कहा कि किट 550 रुपये की कीमत पर विकसित की गई है और बड़े पैमाने पर उत्पादन होने पर इसकी कीमत 350 रुपये तक हो सकती है. शोधकर्ताओं ने जांच किट के पेटेंट के लिए आवेदन किया है और हैदराबाद स्थित ईएसआईसी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में नैदानिक परीक्षण चल रहा है एवं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) से मंजूरी मांगी गई है. आईआईटी हैदराबाद में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर शिव गोविंद सिंह ने बताया, ‘‘हमने कोविड-19 जांच किट विकसित किया है, जिससे 20 मिनट के अंदर लक्षण और गैर लक्षण वाले मरीजों की जांच रिपोर्ट मिल जाएगी. इसकी विशेषता यह है कि यह आरटी-पीसीआर की तरह काम करता है.''
सिंह ने कहा, ‘‘कम मूल्य की यह जांच किट आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाई जा सकती है और मरीज के
घर में ही जांच की जा सकती है. इस जांच किट को मौजूदा जांच प्रणाली के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. हमने कोविड-19 जीनोम के संरक्षित क्षेत्रों के एक विशेष अनुक्रम की पहचान की है.'' आईआईटी हैदराबाद देश का दूसरा
शिक्षण संस्थान है जिसने कोरोनावायरस की जांच किट विकसित की है. आईआईटी दिल्ली पहला शिक्षण संस्थान है जिसके द्वारा विकसित वास्तविक समय पीसीआर जांच किट को आईसीएमआर से मंजूरी मिली है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
शोधकर्ताओं ने दावा किया कि मौजूदा जांच पद्धति ‘‘अनुसंधान आधारित'' है जबकि उनके छात्रों द्वारा विकसित किट ‘‘अनुसंधान मुक्त'' पद्धति पर आधारित है, जिससे गुणवत्ता से समझौता किए बिना जांच की लागत में कमी आती है.'' उल्लेखनीय है कि भारत इटली को पीछे छोड़कर कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से सबसे बुरी तरह से प्रभावित दुनिया का छठा देश बन गया है. देश में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 9,887 नए मरीज सामने आने के साथ ही कोविड-19 के मामले बढ़कर 2,36,657 हो गए हैं. भारत में शनिवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के कारण 294 मरीजों ने दम तोड़ दिया जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 6,642 हो गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं