विज्ञापन

IIT हैदराबाद में पढ़ने वाले छात्रों की चांदी ही चांदी, 100% प्लेसमेंट, 90 लाख तक पहुंचा पैकेज

IIT हैदराबाद के PhD स्कॉलर्स का प्लेसमेंट रेट 100 परसेंट रहा है.वहीं अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स में B.Tech स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट रेट 74.56 परसेंट रहा और सबसे ज्यादा पैकेज 90 लाख रुपये दर्ज किया गया.

IIT हैदराबाद में पढ़ने वाले छात्रों की चांदी ही चांदी, 100% प्लेसमेंट, 90 लाख तक पहुंचा पैकेज
कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में सबसे ज्यादा प्लेसमेंट हुआ है.

IIT हैदराबाद के छात्रों को प्लेसमेंट के दौरान अच्छा खासा पैकेज ऑफर हुआ है. IIT हैदराबाद के साल 2024-25 के प्लेसमेंट के आंकड़ों के अनुसार देश-विदेश की कंपनियों से यहां के छात्रों को शानदार पैकेज ऑफर दिए गए हैं. सबसे बड़ा पैकेज 90 लाख रुपये का रहा है. जबकि औसत सालाना पैकेज 22.5 लाख रहा. इतना ही नहीं IIT हैदराबाद के 2 विशेष कार्यक्रमों में प्लेसमेंट 100 प्रतिशत रहा है. IIT हैदराबाद में एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग और मेडिकल डिवाइस इनोवेशन में एमटेक प्रोग्राम ने 100 प्रतिशत प्लेसमेंट रहा. यहां सबसे ज्यादा सालाना पैकेज 81 लाख रुपये रहा.

प्लेसमेंट में कुल 320 कंपनियों ने हिस्सा लिया था. इंजीनियरिंग, साइंस, डिजाइन और मैनेजमेंट के छात्रों ने इस प्लेसमेंट में हिस्सा लिया था. प्लेसमेंट ड्राइव 1 दिसंबर, 2024 को शुरू हुई थी, जो कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से हुई थी.  

किस डिपार्टमेंट में हुआ कितना प्लेसमेंट

कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में सबसे ज्यादा प्लेसमेंट हुआ है. 111 रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स में से 96 को प्लेसमेंट मिला है. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में  97 में से 81 स्टूडेंट्स को नौकरी मिली है. मैकेनिकल और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में 94 स्टूडेंट्स में से 65 को प्लेसमेंट मिला है. केमिकल इंजीनियरिंग में 56 में से 32 स्टूडेंट्स को नौकरी मिली है. इसके अलावा सिविल इंजीनियरिंग में 36 स्टूडेंट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में भी 36 स्टूडेंट्स , मैटेरियल्स साइंस और मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में 24  स्टूडेंट्स और इंजीनियरिंग साइंस के 23  स्टूडेंट्स को नौकरी मिली है.

अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स में B.Tech स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट रेट सबसे 74.56 परसेंट रहा, सबसे ज़्यादा पैकेज 90 लाख रुपये रहा. M.Tech स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट रेट 66.78 परसेंट रहा. सबसे ज्यादा पैकेज 58 लाख रुपये तक पहुंचा. वहीं PhD स्कॉलर्स का प्लेसमेंट रेट 100 परसेंट रहा. सबसे ज्यादा पैकेज 81 लाख रुपये रहा.

ये भी पढ़ें- IIT में इस ब्रांच के छात्रों पर बरसते हैं करोड़ों रुपये, तमाम IITs में सबसे बड़े प्लेसमेंट ऑफर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IIT Hyderabad, IIT Hyderabad PhD Admission, IIT Packages
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com