देश इस साल आजादी का 75वां वर्षगांठ मना रहा है. आजादी की प्लैटिनम जुबली को सेलिब्रेट करके के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गईं हैं. हालांकि, आतंकी रंग में भंग डालने की फिराक में लगे हुए हैं. 15 अगस्त को लेकर खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में आतंकी हमले का हाई अलर्ट जारी किया है. आईबी ने कहा है कि पाकिस्तान बॉर्डर के रास्ते पंजाब से होते हुए ड्रोन के जरिए कई IED भारत के अलग-अलग शहरों में पहुंच चुके हैं. पिछले दिनों पंजाब और अलग-अलग राज्यों में गिरफ्तार आतंकियों ने पूछताछ में बताया कि आतंकी संगठन ड्रोन के जरिये काफी सारे IED भारत में भेज चुके हैं.
खूफिया एजेंसी की मानें तो ड्रोन के जरिए हथियार, जिसमें AK-47 भी शामिल है को पाकिस्तान के जरिए भारत में कुछ जगहों पर पहुंचाया गया है. इसके अतिरिक्त लोन वुल्फ अटैक के इनपुट्स भी सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस को दिया है. आईबी के मुताबिक भीड़ में कोई किसी भी तरह का अटैक कर सकता है. ऐसे में स्क्रीनिंग और चैकिंग बेहद टाइट रखने को कहा गया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
आईबी ने पतंगों के जरिए अटैक करने का अलर्ट दिया है. साथ ही लाल किले के आस-पास पतंग पर पूरी तरह बैन और नजर रखने का निर्देश दिया है. बैसाखी के जरिए भी किसी तरह के अटैक का इनपुट दिया गया है. खूफिया एजेंसी ने कहा है कि कोई बैसाखी में कुछ संदिग्ध सामान लगाकर अटैक कर सकता है इसलिए स्क्रीनिंग बहुत स्ट्रॉन्ग होनी चाहिए.
यह भी पढ़ें -
-- इन वजहों से हमेशा चर्चा और विवादों में रहे हैं ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी
-- लेखक सलमान रुश्दी के गले पर चाकू से हमला, अस्पताल ले जाया गया
VIDEO: तेजस्वी ने सोनिया गांधी से की मुलाकात, कहा - क्षेत्रीय दलों को खत्म करना चाहती है BJP
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं