गुजरात विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में भाजपा अब तक की सबसे बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है. रुझानों में गुजरात (Gujarat Election Results) में भाजपा को बहुमत मिल गया है.भाजपा की इस आंधी के बीच भी आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार इसुदन गढ़वी खम्भालिया सीट पर निकटतम प्रतिद्वंदी से आगे हैं.
वहीं एक समय भाजपा विरोधी आंदोलन का चेहरा रहे और 2017 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े अल्पेश खोदाजी ठाकोर इस बार भाजपा प्रत्याशी बनकर गांधीनगर दक्षिण सीट से चुनाव लड़े और अभी आगे चल रहे हैं. जामनगर उत्तर सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं पूर्व क्रिकेटर रिवाबा जडेजा भी आगे चल रहीं हैं. शुरूआत में पीछे होने के बाद विरमगाम से भाजपा उम्मीदवार हार्दिक भरतभाई पटेल भी आगे हैं. साथ ही गुजरात के मौजूदा मुख्यमंत्री और भाजपा नेता भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया सीट से आगे चल रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता जफ़र इस्लाम (Zafar Islam) ने एनडीटीवी से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने एक बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि गुजरात (Gujarat Election) में हम इस बार अब तक की सबसे बड़ी जीत की तरफ आगे बढ़ रहे हैं. इसके ही उन्होंने कहा, "हमारा आकलन है कि हम 149 से भी ज्यादा सीटें जीतने में कामयाब होंगे." वहीं, हिमाचल प्रदेश चुनाव (Himachal Election 2022) के बारे में बात करते हुए जफ़र इस्लाम ने कहा, हमारा आकलन है कि हिमाचल प्रदेश में भी इस बार कन्वेंशन बदलेगा और 1985 के बाद बीजेपी पहली पार्टी होगी, जो दोबारा सत्ता में लौटेगी.
यह भी पढ़ें-
LIVE election Results : गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 - Gujarat Election Results 2022
दिग्गज LIVE Results Gujarat: कौन आगे, कौन पीछे - Heavyweights
दिग्गज LIVE Results Himachal Pradesh: कौन आगे, कौन पीछे - Heavyweights
Election Results 2022 : गुजरात और हिमाचल प्रदेश में किसकी बनेगी सरकार? वोटों की गिनती शुरू
महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद में अमित शाह की एंट्री, विपक्ष की सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
मुंबई : संपत्ति के लिए बेसबॉल के बल्ले से सगी मां को कई बार मारकर की हत्या,शव नदी में फेंका : पुलिस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं