Election Results: भाजपा ने 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है. शाम 4.40 बजे तक गुजरात में अब तक 118 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं, जिसमें से 102 सीट पर भाजपा ने जीत हासिल कर ली है. इसके अलावा कांग्रेस ने आठ, आम आदमी पार्टी चार, तीन निर्दलीय और एक सीट पर समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल की है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में 68 में से 52 सीटों के नतीजे आ चुके हैं, जिनमें से 32 पर कांग्रेस, 17 पर भारतीय जनता पार्टी और तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है.
उपचुनाव की बात करें तो छत्तीगसढ़ की भानुप्रतापपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मनोज मंडावी ने जीत हासिल कर ली है. बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले महागठबंधन को झटका लगा है जहां भाजपा ने जीत दर्ज की है. उत्तप्रदेश की रामपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार आकाश सक्सेना आगे हैं. रामपुर सीट सपा का गढ़ माना जाता है. वहीं, खतौली सीट से आरएलडी उम्मीदवार मदन भैया आगे बने हुए हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
LIVE election Results : गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 - Gujarat Election Results 2022
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 - Himachal Pradesh Election Results 2022
दिग्गज LIVE Results Gujarat: कौन आगे, कौन पीछे - Heavyweights
उत्तरप्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा उम्मीदवार डिंपल यादव आगे चल रही हैं. यह सीट सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई थी. राजस्थान के चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की 15 दौर की मतगणना पूरी होने के बाद सत्तारूढ़ कांग्रेस के प्रत्याशी अनिल कुमार शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर निर्णायक बढ़त बना ली है. ओडिशा के बरगढ़ जिले की पदमपुर विधानसभा सीट पर मतगणना में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) की उम्मीदवार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी पर 32 हजार से ज्यादा मतों की बढ़त बना ली है.
दिग्गज LIVE Results Himachal Pradesh: कौन आगे, कौन पीछे - Heavyweights
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं