विज्ञापन

ईरान-इजरायल जंग के बीच पीएम मोदी ने नेतन्याहू और UAE के राष्ट्रपति को घुमाया फोन, दोनों से क्या बातें हुईं?

सीसीएस की बैठक के बाद पीएम मोदी ने इजराल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की. पीएम मोदी ने खुद एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है.

ईरान-इजरायल जंग के बीच पीएम मोदी ने नेतन्याहू और UAE के राष्ट्रपति को घुमाया फोन, दोनों से क्या बातें हुईं?
pm modi phone calls netanyahu and uae
  • भारत ने ईरान-इजरायल संघर्ष की गंभीरता को देखते हुए अलर्ट मोड में रहते हुए आपात बैठक की है
  • पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति से खाड़ी क्षेत्र में हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हुए एकजुटता व्यक्त की
  • भारत ने यूएई में रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए धन्यवाद दिया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

ईरान-इजरायल जंग की गंभीरता को देखते हुए भारत भी अलर्ट मोड पर है. देर रात सीसीएस की बैठक के बाद पीएम मोदी ने इजराल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की. पीएम ने संयुक्त अरब अमीरात के शीर्ष नेता से खाड़ी देश पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की. मोदी ने कहा कि भारत इस मुश्किल घड़ी में यूएई के साथ पूरी एकजुटता से खड़ा है. इसके अलावा पीएम मोदी ने नेतन्याहू से भी शांति की अपील की है.

UAE  से क्या बात हुई?

प्रधानमंत्री मोदी ने UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर खाड़ी देश में रहने वाले भारतीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यूएई के राष्ट्रपति को धन्यवाद भी दिया और कहा कि भारत तनाव कम करने, क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करता है.

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैंने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति, मेरे भाई शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की. मैंने संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों में जान गंवाने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.भारत इस कठिन समय में यूएई के साथ एकजुटता से खड़ा है.''मोदी ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हमने संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले भारतीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया. हम तनाव कम करने, क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करते हैं.''अधिकारियों ने रविवार को पुष्टि की कि पिछले दो दिन में संयुक्त अरब अमीरात में हुए ईरानी हमलों के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है और एक भारतीय नागरिक समेत 58 लोग घायल हो गए हैं.

यह भी पढ़ें-  US-Israel Strikes On Iran Live Updates: इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर किया हमला, IDF ने बताया अभी और तेज करेंगे वार

इजरायल से शांति की अपील

पीएम मोदी ने इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर कहा कि मैंने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की और मौजूदा क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा की. हाल के घटनाक्रमों को लेकर भारत की चिंताएं बताईं और कहा कि आम लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. भारत ने एक बार फिर जल्द से जल्द लड़ाई रोकने की आवश्यकता पर जोर दिया है. 


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com