जुलाई 2021 के महीने में राजस्व एवं वस्तु कर (GST) संग्रह 1.16 लाख करोड़ रुपये हुए हैं, जो पिछले साल इसी महीने यानी जुलाई 2020 से 33 फीसदी ज्यादा है. पिछले महीने जून 2021 में भी राजस्व संग्रह एक लाख करोड़ से नीचे रही थी. ताजा कर संग्रह पिछले महीने से करीब 20 फीसदी ज्यादा है. पिछले महीने में सकल जीएसटी राजस्व संग्रह ₹92,849 करोड़ हुआ था. इसमें CGST ₹16,424 करोड़, SGST₹20,397, IGST ₹49,079 करोड़ (माल के आयात पर ₹25,762 करोड़ सहित) शामिल है. उपकर के रूप में जुलाई में ₹6,949 करोड़ (माल के आयात पर एकत्रित ₹809 करोड़ सहित) संग्रह हुए हैं.
केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने उपरोक्त आंकड़े 1 जुलाई 2021 से 31 जुलाई 2021 के बीच दाखिल GSTR-3B रिटर्न से प्राप्त GST संग्रह के साथ-साथ IGST और उसी अवधि के लिए आयात से प्राप्त उपकर के आधार पर जारी किए हैं. बता दें कि जून से पहले लगातार आठ महीने तक जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा रहा था.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
पेट्रोल, डीजल की कीमतों को एकसमान बनाने की नहीं सोच रहा केंद्र, GST पर भी अभी कोई अपडेट नहींं
सरकार का कहना है कि जून में जीएसटी राजस्व में कमी का कारण मई 2021 के अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन से जुड़ी हुई है. उस दौरान कोरोना की दूसरी लहर को लेकर कोविड से जुड़े अंकुश राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में प्रभावी थे. इस कारण आर्थिक गतिविधियां पूरी तरह से सामान्य नहीं थीं. लेकिन जुलाई में जीएसटी संग्रह फिर एक बार 1 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया है. आने वाले त्योहारी महीनों में सरकार को जीएसटी संग्रह और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है.
आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर में जीएसटी में बढ़ोतरी 45 से 53 फीसदी तक रही है. महाराष्ट्र, झारखंड और ओडिशा में भी कोरोना काल की बंदिशों में ढील के साथ जीएसटी वसूली में 50 फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ है. हालांकि यूपी में यह वृद्धि 18 फीसदी रही है. गुजरात, केरल, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में भी आर्थिक गतिविधियां और उपभोग बढऩे के संकेत हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं