दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने मंगलवार को पंजाब (Punjab) के होशियारपुर में अनुसूचित जाति सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है आजादी के बाद से आज तक 75 साल में सारी पार्टियों ने सारे नेताओं ने अनुसूचित जाति के भाइयों का इस्तेमाल किया. जानबूझकर इन लोगों को पिछड़ा और गरीब रखा गया. बाबासाहेब आंबेडकर ने 64 विषयों में डिग्री हासिल की, यहां लोगों की एक विषय में ही डिग्री हासिल करने में हालत खराब हो जाती है. डॉक्टर आंबेडकर ने एक ही बात कही थी कि अगर अपने समाज को पिछड़ेपन से हटाना है, गरीबी दूर करनी है, अपने समाज को हक दिलाना है तो अच्छी शिक्षा दो. अगर हमारे बच्चे पढ़ लिख गए तो गरीबी दूर होगी और वे सबके साथ आगे बढ़ेंगे.
केजरीवाल ने कहा कि 75 सालों में इन नेताओं, पार्टियों ने शिक्षा का बेड़ा गर्क कर दिया. जानबूझकर बेड़ा गर्क किया है. इन्होंने जानबूझकर सरकारी स्कूलों को खराब रखा ताकि गरीब दलित और पिछड़े वर्ग के बच्चे पढ़ ना सकें, यह वर्ग कभी भी अपना हक पा न सके और बराबरी में खड़ा न हो सके.
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
NDTV World Summit | हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS केब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले हमने पंजाब के स्कूलों की बात की. पंजाब के शिक्षा मंत्री प्रगट सिंह और मुख्यमंत्री साहब ने कहा पंजाब के स्कूलों को सुधारने की कोई जरूरत नहीं है. इन लोगों की आपके स्कूल सुधारने की कोई मंशा नहीं है. वह आपके स्कूल ऐसे ही रखेंगे. अगर आप कांग्रेस को वोट देंगे तो आपके स्कूल ऐसे ही रहेंगे. गरीबों के और एससी भाइयों के बच्चे ऐसी ही गंदी शिक्षा पाते रहेंगे. जैसे 75 साल हमारे बच्चों को पिछड़ा रखा वैसे आने वाले 5 साल के लिए भी इनकी मंशा ऐसी है. प्रगट सिंह और चन्नी साहब अनपढ़ रखेंगे. अगर अच्छी शिक्षा देनी है तो बदल दो सरकार, आम आदमी पार्टी को वोट दो.
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एससी भाइयों के साथ फिर से धोखा हो रहा है. अमरिंदर साहब पिछली बार एक कार्ड लेकर आए थे, कहा था कि हमारी सरकार आएगी तो हम आपको नौकरी देंगे. आज पंजाब में लोग कार्ड लेकर घूम रहे हैं. चन्नी साहब ने आने के बाद 5-5 मरले प्लॉट के फॉर्म भरा दिए. लाखों लोगों ने फॉर्म भर दिए एक भी आदमी को प्लॉट नहीं मिला. चुनाव से पहले इनका यह हाल है. इनकी मंशा खराब है इनकी नीयत खराब है. मैं चन्नी साहब को कहता हूं या तो आप लोगों को प्लॉट दे दो या हमारी सरकार आने के बाद हम इन्हें देंगे.
उन्होंने कहा कि चन्नी साहब ने कहा कि हमने 36000 लोगों को पक्का कर दिया, टीचर से लेकर ग्रुप फोर के लोग आए, उन्होंने कहा कि एक भी आदमी को पक्का नहीं किया. इनके झूठ के झांसे में मत आइए. आम आदमी पार्टी अकेली पार्टी है जो एससी भाई चारे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है.
केजरीवाल ने कहा कि मुझे बता दो पूरे देश में कोई भी ऐसी सरकार हो जिसने अपने एससी भाइयों की मौत पर 10000000 रुपये का चेक दिया हो.
अरविंद केजरीवाल ने एससी भाईचारे के लिए पांच गारंटी की घोषणा की -
1. एससी भाईचारे के बच्चों को अच्छी से अच्छी और फ्री शिक्षा देने की गारंटी हमारी है.
2. एससी भाईचारे का कोई भी बच्चा किसी भी तैयारी के लिए कोचिंग लेना चाहेगा तो हमारी सरकार बनने के बाद पंजाब सरकार उन बच्चों की फीस देगी.
3. एससी भाईचारे का कोई भी बच्चा ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन करने के लिए विदेश जाएगा तो उसका पूरा खर्चा पंजाब सरकार देगी.
4. आपके परिवार में कोई भी बीमार होगा चाहे छोटी बीमारी हो या बड़ी बीमारी हो, कैसा भी ऑपरेशन हो, सारा खर्चा पंजाब सरकार देगी.
5. आपके परिवार की 18 साल से अधिक उम्र की हर महिला के एकाउंट में 1000 रुपये प्रति माह डलवाए जाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं