विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2021

लॉकडाउन में जेल से बाहर आया गैंगस्टर दिल्ली पुलिस का सरदर्द बना, दे रहा वारदातों को अंजाम

पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के अम्बेडकर नगर, मंडावली, जाफराबाद इलाके में हाल में हुई खूनी गैंगवार में भी शाहरुख ने दर्जनों राउंड फायरिंग की थी. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच स्पेशल सेल इस वीडियो के सामने आने के बाद फिर से  सरगर्मी से गैंगस्टर शाहरुख की तलाश में जुटी है. 

लॉकडाउन में जेल से बाहर आया गैंगस्टर दिल्ली पुलिस का सरदर्द बना, दे रहा वारदातों को अंजाम
गैंगस्टर शाहरुख के दो से तीन वीडियो और वारदात के वक्त की तस्वीरें भी सामने आई हैं.
नई दिल्ली:

दिल्ली (Delhi) का एक कुख्यात गैंगस्टर शाहरुख आजकल दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के लिए एक चुनौती बना हुआ है. पिछले साल लॉकडाउन में अंतरिम राहत पर जेल से बाहर आने के बाद वह ताबड़तोड़ हत्या, हत्या के प्रयास और गैंगवार  की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है. साउथ दिल्ली के अम्बेडकर नगर इलाके का रहने वाला शाहरुख का हाल का एक वीडियो पुलिस के हाथ लगा है. इस कथित वीडियो में गैंगस्टर शाहरुख एक शादी सामारोह में सरेआम बिंदास होकर हाथ में पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग करता नजर आ रहा है.

पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के अम्बेडकर नगर, मंडावली, जाफराबाद इलाके में हाल में हुई खूनी गैंगवार में भी शाहरुख ने दर्जनों राउंड फायरिंग की थी. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच स्पेशल सेल इस वीडियो के सामने आने के बाद फिर से  सरगर्मी से गैंगस्टर शाहरुख की तलाश में जुटी है. 

रैपर आदित्य तिवारी जबलपुर में मिला, यमुना में कूदने की बात कहकर हो गया था गायब

गैंगस्टर शाहरुख के दो से तीन वीडियो और वारदात के वक्त की तस्वीरें भी सामने आई हैं. बता दें कि शाहरुख कुख्यात गैंगस्टर और हाल में गिरफ्तार हाशिम बाबा का खास बताया जाता है. बरामद वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह लोगों के बीच हाथ में पिस्टल लेकर नाच रहा है और बेलौस अंदाज में हवा में फायरिंग कर रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Gangster Shahrukh, Pistol Firing Celebration, Lockdown 2020
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com