नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के मुंबई के पूर्व जोनल निदेशक समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे से जुड़े ड्रग्स-ऑन-क्रूज मामले में कथित रिश्वतखोरी जांच का मामला दर्ज किया था. अब समीर वानखेड़े ने दावा किया है कि उन्हें और उनके परिवार को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के नाम से धमकियां मिल रही है. सूत्रों के मुताबिक वानखेड़े ने मुंबई पुलिस को बताया कि उन्हें फर्जी ट्विटर अकाउंट से धमकियां मिल रही हैं और दाऊद के नाम से धमकियां दी जा रही हैं.
सूत्रों ने कहा कि उसने पुलिस को यह भी बताया कि अगर उस पर या उसके परिवार पर हमला हुआ तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा. सूत्रों ने कहा कि धमकी मिलने के बाद वानखेड़े ने मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया है. इसके बाद मामले में जांच चल रही है. बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स-ऑन-क्रूज मामले में फंसाने के एवज में 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में सीबीआई ने समीर वानखेड़े के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इससे पहले, एनसीबी के सूत्रों ने कहा कि वानखेड़े ने ड्रग्स-ऑन-क्रूज मामले में आर्यन खान की गिरफ्तारी को लेकर अभिनेता शाहरुख खान के साथ बातचीत करके आचरण नियमों का उल्लंघन किया. एनसीबी के सूत्रों ने कहा, "समीर वानखेड़े का अदालत में चैट देना एनसीबी के आचरण नियमों के खिलाफ है. एक जांच अधिकारी आरोपी के परिवार के साथ इस तरह की चैट कैसे कर सकता है?"
NCB के सूत्रों ने आगे दावा किया कि वानखेड़े ने वह फोन नहीं दिया, जिसके जरिए वह शाहरुख खान के साथ चैट कर रहे थे और इसके साथ ही जब उन्होंने मामले को संभाला तो उन्होंने NCB के एक वरिष्ठ अधिकारी को डराने की भी कोशिश की. वानखेड़े ने अपने खिलाफ सीबीआई की कार्रवाई के खिलाफ बंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था, जहां से उन्हें 22 मई तक गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान की गई थी. हाईकोर्ट ने समीर वानखेड़े को आठ जून तक राहत दी है.
यह भी पढ़ें :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं