विज्ञापन

महाभारत के कर्ण के बेटे की 5 फोटो, शाहरुख खान के ऊपर पड़े भारी, बना टीवी का रावण

Mahabharat Karna Actor Pankaj Dheer Son 5 Photos: दूरदर्शन की महाभारत में कर्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर पंकज धीर के बेटे निकितन धीर की तस्वीरें आपने देखी है क्यो?

महाभारत के कर्ण के बेटे  की 5 फोटो, शाहरुख खान के ऊपर पड़े भारी, बना टीवी का रावण
Mahabharat Karna Actor Pankaj Dheer Son 5 Photos: महाभारत के कर्ण के बेटे की 5 फोटो
नई दिल्ली:

Mahabharat Karna Actor Pankaj Dheer Son 5 Photos: निकितिन धीर, इस नाम से भले ही एक्टर को नहीं पहचानते होंगे, लेकिन अगर हम आपको ‘थंगाबली…' कहें तो शायद आप तुरंत पहचान जाएंगे. जी हां, वही थंगाबली जिसने चेन्नई एक्सप्रेस में शाहरुख खान के साथ दो-दो हाथ किए थे. निकितिन यूं तो कई फिल्मों में बतौर सपोर्टिंग एक्टर काम कर चुके हैं, लेकिन चेन्नई एक्सप्रेस में निभाया गया उनका किरदार सबसे फेमस रहा. चलिए आज हम आपको निकितिन के करियर के बारे में कुछ बातें बताते हैं जो शायद ही आप लोग जानते होंगे और दिखाते हैं निकेतन धीर का डैशिंग लुक.

Latest and Breaking News on NDTV

आपको शायद ये जानकर हैरानी होगी कि निकितिन ने केवल हिंदी फिल्मों में ही नहीं बल्कि तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है. हालांकि उन्हें ज्यादा पहचान हिंदी इंडस्ट्री में काम कर के ही मिली है.

Latest and Breaking News on NDTV

एक्टर ने साल 2008 में ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म ‘जोधा अकबर' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वो मिशन इस्तानबुल, रेडी, दबंग 2, चेन्नई एक्सप्रेस, हाउसफुल 3, सूर्यवंशी जैसी हिट फिल्मों में भी नजर आए. 

Latest and Breaking News on NDTV

इन सारी फिल्मों में से जिस फिल्म ने निकितिन को सबसे ज्यादा पहचान दिलाई वो है चेन्नई एक्सप्रेस और रेडी. इन दोनों ही फिल्मों में निकितिन एक गुंडे बने थे और लीड एक्टर शाहरुख खान और सलमान खान से फाइट करते नजर आए थे.

Latest and Breaking News on NDTV

निकितिन ने डेब्यू भले ही बड़े पर्दे से किया हो, लेकिन टीवी सीरियल्स में भी उन्होंने अपनी अच्छी पहचान बना ली है. एक्टर ने द्वारकाधीश भगवान श्री कृष्ण, फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी 5, नागार्जुन एक योद्धा, इश्कबाज, नागिन 3 में भी काम किया है, लेकिन इन दिनों ये सबसे ज्यादा सुर्खियों में श्रीमद् रामायण में निभाए अपने किरदार रावण को लेकर हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

वैसे आपको बता दें कि निकितन एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखते हैं जहां उनके पिता भी एक बेहतरीन अभिनेता थे. निकितन पंकज धीर के बेटे हैं जो महाभारत में कर्ण की भूमिका निभाकर फेमस हुए थे, हालांकि पंकज ने भी टीवी और फिल्मों दोनों में काम किया. निकितिन की पत्नी कृतिका सेंगर भी फेमस एक्ट्रेस हैं

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com