मणिपुर (Manipur) में सुरक्षाबलों ने बड़ी संख्या में हथियार और गोला बारूद बरामद किया है. हिंसा प्रभावित राज्य में सेना, असम राइफल्स, मणिपुर पुलिस और सीएपीएफ (Central Armed Police Forces) ने राज्य में संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया है. छीने गए हथियारों की बरामदगी के लिए संयुक्त रूप से यह अभियान चलाया जा रहा है. राज्य में शांति बहाली के लिए इस ऑपरेशन को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
इस संयुक्त अभियान की यूएई और क्वाडकॉप्टरों की मदद से निगरानी की गई. इस अभियान में अब तक 40 हथियार बरामद किए गए हैं, जिनमें से ज्यादातर स्वचालित हथियार हैं. संयुक्त कार्रवाई में मोर्टार, गोला बारूद और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई है. अभियान के दौरान सुनिश्चित किया गया कि इस दौरान आम लोगों को परेशान न किया जाए. साथ ही उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा बनी रहे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के दौरान मिले निर्देशों के बाद सुरक्षा बलों की ओर से एक बार फिर लोगों से अपील की गई है कि राज्य में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए हथियारों को जल्द सौंप दें.इसके साथ ही सुरक्षा बलों ने चेतावनी भी दी कि हथियारों को सरेंडर करने में विफल रहने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए वे स्वयं उत्तरदायी होंगे.
मणिपुर सरकार के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने कहा कि राज्य में पिछले 24 घंटों में हिंसा की कोई घटना नहीं हुई और प्रदेश में शनिवार को पूरी तरह शांति रही.
मणिपुर हिंसा के दौरान सशस्त्र पुलिस बटालियन और पुलिस थानों आदि से हथियारों और गोला बारूद को लूट लिया गया था. मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने भी हथियारों को लौटाने की अपील की थी.
ये भी पढ़ें :
* मणिपुर में सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़
* गृह मंत्री अमित शाह की अपील के बाद मणिपुर में 140 हथियार किए गए सरेंडर
* मणिपुर के 5 जिलों में कर्फ्यू खत्म, अन्य जिलों में कुछ घंटों के लिए दी गई ढील
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं