रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) ने ओडिशा के बालासोर में ट्रेन दुर्घटना (Train Accident) स्थल पर मरम्मत कार्य की समीक्षा की. वैष्णव ने कहा कि वह चाहते हैं कि बहाली का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए. तीन ट्रेनों की भीषण टक्कर में कम से कम 288 लोग मारे गए हैं और लगभग 803 घायल हो गए हैं. दुर्घटना में बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी शामिल थी. हादसे में मरने वालों की आधिकारिक संख्या पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रेल मंत्री ने कहा, "हम पूरी पारदर्शिता चाहते हैं, यह राजनीति करने का समय नहीं है, यह समय यह सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करने का है कि बहाली सही समय पर हो.
इससे पहले शनिवार को ममता बनर्जी और वैष्णव मीडिया से बात करते हुए - भयानक दुर्घटना में मरने वालों की संख्या पर असहमत थे. वैष्णव, जो ममता बनर्जी के साथ खड़े थे, ने उन्हें सही करने की मांग की जब उन्होंने सुझाव दिया कि मृत्यु संख्या 500 के बराबर हो सकती है. ममता ने कहा कि मैंने सुना है कि मरने वाली की संख्या 500 हो सकती है. जबकि वैष्णव ने मृत्यु संख्या (उस समय) को 238 बताई थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दुर्घटना में एक ट्रेन दूसरी ट्रेन से इतनी जोर से टकराई कि डिब्बे हवा में ऊंचे उठ गए, मुड़ गए और फिर पटरी से उतर गए. एक अन्य डिब्बा दूसरी बोगी की छत पर चढ़ गया. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, दो ट्रेनों में 3,400 से अधिक यात्री यात्रा कर रहे थे. रेल मंत्रालय ने दुर्घटना कैसे हुई, इसकी उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. मंत्रालय ने मरने वालों के परिवारों के लिए 10 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए 2 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है. पीएम मोदी ने पीएम के राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिवार के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये के मुआवजे की भी घोषणा की है.
यह भी पढ़ें :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं