विज्ञापन

शाहरुख खान क्या करते हैं? क्विज शो में पूछा गया सवाल, कंटेस्टेंट ने दिया गलत जवाब और किंग खान को बताया...

सोशल मीडिया पर एक क्विज शो की तस्वीर वायरल हो रही है. इसमें कम्पयूटर स्क्रीन पर शाहरुख खान से जुड़ा एक सवाल लिखा है और ये भी साफ नजर आ रहा है कि कंटेस्टेंट गलत जवाब पर ताला लगवा चुका है.

शाहरुख खान क्या करते हैं? क्विज शो में पूछा गया सवाल, कंटेस्टेंट ने दिया गलत जवाब और किंग खान को बताया...
शाहरुख खान वाले सवाल का गलत जवाब फैन्स को कर गया हैरान
Social Media
नई दिल्ली:

अगर हम पूछे कि शाहरुख खान कौन हैं तो शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे रोमांस किंग के बारे में न पता हो. बच्चा-बच्चा जानता है कि 'कुछ कुछ होता है अंजली तुम नहीं समझोगी'. कई शानदार फिल्में की, कई आईकॉनिक डायलॉग और रोमांटिक सीन दिए लेकिन फिर भी दुनिया के एक कोने में एक ऐसा शख्स दिखा जिसे नहीं पता था कि शाहरुख खान कौन हैं. इस वजह से उसे काफी नुकसान भी हुआ और अब लोग ये देखकर हैरान हैं कि ऐसा कौन है जो शाहरुख खान को नहीं जानता. 

क्विज शो में पूछा गया शाहरुख खान से जुड़ा सवाल

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है. ये तस्वीर केबीसी जैसे ही फॉर्मैट वाले क्विज शो की है.  इसमें कंटेस्टेंट से सवाल पूछा गया- बिलिनेयर शाहरुख खान किस फील्ड में अपनी अचीवमेंट्स के लिए जाने जाते हैं. इसके जवाब के लिए चार ऑप्शन दिए गए थे A-सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, B-फिल्म एक्टिंग, C-मोटर रेसिंग, D-प्रोफेशनल पोकर. अगर ये सवाल भारत में पूछा गया होता तो जीत पक्की थी लेकिन सवाल जिस शख्स से पूछा गया उसे दूर दूर तक अंदाजा ही नहीं था कि आखिर शाहरुख खान करते क्या हैं? इस शख्स ने अपना पूरा दिमाग लगा के और सोच समझ के जो जवाब दिया वही आज खबर बन गया. 

यह भी पढ़ें: गलत एंगल से फोटो लेने पर भड़कीं साउथ एक्ट्रेसेज, कहा- गलत तरीके से जूम करके तस्वीरें लेना हमारा अपमान

कंटेस्टेंट ने शाहरुख खान से जुड़े इस सवाल के जवाब में शाहरुख खान के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से जुड़ा बताया. इस शख्स का जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग कह रहे हैं शाहरुख खान तो विदेशों में भी पॉपुलर हैं ये शख्स कौनसे देश का है. एक शख्स ने लिखा, कंटेस्टेंट ने बिलिनेयर सुनते ही सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट लॉक कर दिया. कौन सोच सकता है कि एक्टर्स के पास इतना पैसा होता है.

यह भी पढ़ें: दुबई में फंसी एक्ट्रेस ने पीएम मोदी से लगाई थी मदद की गुहार, 2 दिन में पहुंची अपने देश तो बोलीं...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shahrukh Khan, Who Is Shahrukh Khan, Shahrukh Khan Age, Shahrukh Khan News, Shahrukh Khan KBC, Shahrukh Khan Question In Quiz Show, Shahrukh Khan Net Worth, Shahrukh Khan Wife, Shahrukh Khan Son, Shahrukh Khan Daughter, Shahrukh Khan Holi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com