विज्ञापन
This Article is From Mar 18, 2025

दिल्ली के कोहाट एनक्लेव में बुजुर्ग दंपति की हत्या, लूटपाट के बाद हत्या का शक

पुलिस के अनुसार बुजुर्ग दंपति के शव को देखकर लग रहा है कि दोनों की हत्या 2-3 दिन पहले की गई है. पुलिस की जांच में पता चला है कि बीते कुछ दिनों से घर में काम करने वाला नौकर भी फरार है.

दिल्ली के कोहाट एनक्लेव में बुजुर्ग दंपति की हत्या, लूटपाट के बाद हत्या का शक
नई दिल्ली:

दिल्ली के कोहाट एनक्लेव में बुजुर्ग दंपति की हत्या करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग दंपति की हत्या गला दबाकर की गई है. पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार मामला लूटपाट के बाद हत्या का लग रहा है. हालांकि, जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता. पुलिस ने मृतक बुजुर्ग की पहचान मोहिंद्र सिंह और उनकी पत्नी दिलराज कौर के रूप में की है. दोनों की उम्र करीब 70 साल थी. 

पुलिस के अनुसार बुजुर्ग दंपति के शव को देखकर लग रहा है कि दोनों की हत्या 2-3 दिन पहले की गई है. पुलिस की जांच में पता चला है कि बीते कुछ दिनों से घर में काम करने वाला नौकर भी फरार है. मामले की जांच में जुटे पुलिस अधिकारी के अनुसार इस हत्या का खुलासा उस वक्त हुआ जब बुजुर्ग दंपति का का बेटा आज अपने घर वापस आया. पुलिस अधिकारी ने बताया है कि बेटा मां-बाप से अलग पास ही एक घर में रहता है. 

पुलिस फिलहाल इलाके और सोसाइटी में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर ये पता करने की कोशिश कर रही है कि आखिर हत्या को अंजाम देने के लिए कोई बाहर से आया था.पुलिस आसपास के लोगों से इस मामले को लेकर पूछताछ भी कर ही है ताकि ये पता चल सके कि आखिर घटना वाले दिन बुजुर्ग दंपति से और कोई मिलने तो नहीं आया था. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Old Couple Murder In Delhi, Crime In Delhi, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com