दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है. ‘कॉकरोच जनता पार्टी' के प्रदर्शन को तय समय के बाद जारी रखने पर दिल्ली पुलिस ने तुरंत इसे खत्म करने का आदेश दे दिया है. पुलिस ने पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को नोटिस भेजकर साफ चेतावनी दी है कि अब यह प्रदर्शन गैरकानूनी हो चुका है और अगर तुरंत नहीं रोका गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
तय समय के बाद भी जारी रहा प्रदर्शन
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक की ही अनुमति दी गई थी. लेकिन तय समय खत्म होने के बाद भी प्रदर्शन जारी रखा गया. इसे नियमों का सीधा उल्लंघन माना गया है.
सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का हवाला
पुलिस ने अपने नोटिस में कहा है कि तय समय के बाद प्रदर्शन करना सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों और पुलिस से ली गई परमिशन का उल्लंघन है. ऐसे में अब इस आंदोलन को जारी रखना अवैध माना जाएगा. दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से प्रदर्शन का समय बढ़ाने के लिए आवेदन दिया गया था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इस मांग को सिरे से खारिज कर दिया. पुलिस का साफ कहना है कि नियमों में किसी तरह की ढील नहीं दी जा सकती.
तुरंत जंतर-मंतर खाली करने के आदेश
पुलिस ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि प्रदर्शन तुरंत खत्म कर जंतर-मंतर खाली किया जाए. अगर ऐसा नहीं किया जाता है, तो आयोजकों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं