राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई. कई लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने व घायलों को उचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.
बताया जा रहा है कि आईटी की कोई कंपनी है, जहां बच्चे ट्रेनिंग करते हैं वही बच्चे फंसे हुए हैं. एक फायर कर्मी ने NDTV को बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार 10 से 12 लोग यहां पर फंसे हुए हैं. दमकल की चार गाड़ियां मौके पर मौजूद है और आग बुझाने का प्रयास जारी है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंच गए हैं.
एक चश्मदीद अमन ने बताया, "यहां एक लाइब्रेरी या कंप्यूटर कोर्स का संस्थान है। जब हम यहां पहुंचे, तो हमने इमारत से धुआं निकलते देखा। हमने 5-6 लोगों को बचाया। आग लगने के बाद, एक व्यक्ति इमारत से नीचे कूद गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। अभी भी कुछ लोग अंदर फंसे हुए हैं..."
मौके पर पहुंचे प्रभजोत सिंह ने बताया कि उनका बेटा सुखमणि सिंह गेमिंग प्रॉक्स का काम करता था. करीब सवा दो बजे बेटे ने ही फोन करके आग की सूचना दी. ऑफिस में करीब 20 से 22 लोग काम करते थे.
राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई. बताया जा रहा है कि जान बचाने के लिए कई लोग कोचिंग सेंटर से नीचे कूद गए. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान… pic.twitter.com/h9gkVIlq6k
— NDTV India (@ndtvindia) June 22, 2026
सीएम योगी ने लिया घटना का संज्ञान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के अलीगंज में एक कोचिंग सेंटर में लगी आग की घटना का संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया.
मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों में तेज़ी लाने और घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने का आदेश दिया. प्रशासन को सभी स्तरों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने राहत कार्यों की लगातार निगरानी करने और घायलों के उचित इलाज के निर्देश भी दिए.
नोट- यह खबर अपडेट की जा रही है...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं