विज्ञापन

TMC के 60 विधायकों ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया, भतीजे अभिषेक को महासचिव पद से सस्पेंड किया

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के विधायकों ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटा दिया है. अभिषेक बनर्जी को तो सस्पेंड ही कर दिया है. माना जा रहा है कि अब तृणमूल कांग्रेस के बैंक अकाउंट्स पर भी ये बागी विधायक दावा कर सकते हैं.

TMC के 60 विधायकों ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया, भतीजे अभिषेक को महासचिव पद से सस्पेंड किया
ममता बनर्जी को बागी विधायकों ने टीएमसी अध्यक्ष पद से हटा दिया है.
  • पश्चिम बंगाल के न्यूटाउन में तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट ने ममता बनर्जी को पार्टी चेयरपर्सन पद से हटाया है
  • अरूप रॉय को तृणमूल कांग्रेस का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है और नई नेशनल वर्किंग कमेटी बनाई गई है
  • बागी गुट तृणमूल कांग्रेस के बैंक अकाउंट्स को अपने कब्जे में लेने के लिए कानूनी सलाह ले रहा है

बंगाल में बड़ा राजनीतिक धमाका हुआ है. न्यूटाउन में आज शाम हुई एक बैठक के बाद, तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट ने ममता बनर्जी को तृणमूल चेयरपर्सन के पद से हटा दिया है. उनकी जगह हावड़ा सेंट्रल के विधायक अरूप रॉय को नया चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है. इसके अलावा, रिताब्रता बनर्जी और अन्य लोगों के नेतृत्व वाले 'असली तृणमूल' गुट ने अभिषेक बनर्जी को पार्टी के 'ऑल इंडिया जनरल सेक्रेटरी' के पद से सस्पेंड कर दिया है.

पश्चिम बंगाल में सोमवार को विधानसभा का बजट सत्र हुआ. सत्र के बाद, तृणमूल के बागी विधायकों ने न्यूटाउन के एक होटल में बैठक की. इस बैठक में तृणमूल के 60 विधायक शामिल हुए. साथ ही, कोलकाता के लगभग 70 पूर्व पार्षद भी मौजूद थे. इसी बैठक में 30 सदस्यों वाली 'तृणमूल' कमिटी के गठन की घोषणा की गई.

AITC के स्पेशल सेशन में हिस्सा लेने के लिए जिले से लेकर MLA तक, तृणमूल के 500 नेता शहर के एक होटल में एकजुट हुए. कम से कम 16 जिला अध्यक्ष, पूर्व MLA, 60-70 पार्षद और बागी MLA मौजूद रहे. इसी में नेशनल वर्किंग कमेटी का गठन किया गया.

तृणमूल कांग्रेस की नई नेशनल वर्किंग कमेटी

  • राष्ट्रीय अध्यक्ष- अरूप रॉय
  • नेशनल जनरल सेक्रेटरी - संदीपन साहा (निष्कासित MLA), जावेद खान और रिताब्रता बनर्जी
  • उपाध्यक्ष - फिरहाद हकीम, अरूप बिस्वास, रथिन घोष

अब नजर TMC के बैंक अकाउंट्स पर

बागी गुट ने शहर के एक होटल में तृणमूल कांग्रेस का एक स्पेशल सेशन आयोजित किया. TMC के संविधान का हवाला देते हुए, मौजूदा और पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष और पार्षद एक नेशनल वर्किंग कमेटी बनाने के लिए इकट्ठा हुए और ममता बनर्जी की जगह विधायक अरूप रॉय को चेयरपर्सन बना दिया. अगले 21 दिनों में वे फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन भी बनाएंगे. तृणमूल के बैंक अकाउंट्स को अपने पास कैसे रखा जाए, इस बारे में कानूनी सलाह ली जा रही है.

ये भी पढ़ें-

चुनाव से ऐन पहले पंजाब कांग्रेस में बदलाव की सुगबुगाहट, लेकिन क्या ये सही समय है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Trinamool Congress (TMC), Mamata Banerjee, Abhishek Banerjee, West Bengal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com