विज्ञापन

दिल्ली: पार्किंग को लेकर हुए विवाद में  महिला की हत्या, पुलिस ने एक को पकड़ा

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि पीड़ित और आरोपी परिवार के बीच पहले भी कई बार आपस में कहासुनी और नोकझोंक हो चुकी है. पुलिस फिलहाल इस मामले में दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है.

दिल्ली: पार्किंग को लेकर हुए विवाद में  महिला की हत्या, पुलिस ने एक को पकड़ा
नई दिल्ली:

दिल्ली के द्वारका इलाके में गाड़ी की पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक महिला की हत्या कर दी गई है. पुलिस के अनुसार इस घटना आरोपी शख्स के साथ-साथ उसका नाबालिग बेटा भी शामिल है. पुलिस घटना की जानकारी मिलने के बाद एक आरोपी की पकड़ लिया है. जबकि दूसरी की तलाश की जा रही है. 

द्वारका पुलिस के अनुसार आपसी विवाद की शुरुआत गाड़ी की पार्किंग को लेकर हुई थी. इसके बाद आरोपी शख्स और उसके बेटे ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी और पीड़ित पक्ष के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था. पुलिस फिलहाल इस मामले में दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है. इस घटना में मृतक महिला का पति गंभीर रूप से घायल है. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन CyHawk 5.0': 2 दिन में 916 साइबर क्रिमिनल अरेस्ट, सामने आया 700 करोड़ का बड़ा स्कैम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Women Murder In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com