विज्ञापन
This Article is From Mar 21, 2026

हिंदुओं ने नमाजियों पर बरसाएं फूल, गले लगकर दी बधाइयां...देखिए देशभर में कहां कितनी धूमधाम से मनी ईद

ईद की नमाज के बाद मध्य कश्मीर के बडगाम में अंजुमन-ए-शरी-शियान के प्रमुख आगा सैयद हसन के नेतृत्व में ईरान के साथ एकजुटता दिखाने के लिए एक मार्च निकाला गया, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका-इजराइल के खिलाफ और ईरानी शासन के समर्थन में नारे लगाए,

हिंदुओं ने नमाजियों पर बरसाएं फूल, गले लगकर दी बधाइयां...देखिए देशभर में कहां कितनी धूमधाम से मनी ईद
  • देशभर में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया और मस्जिदों तथा ईदगाहों में नमाज अदा की गई
  • नमाज के दौरान देश में अमन, चैन, तरक्की और भाईचारे के लिए विशेष दुआएं की गईं और शांति की कामना हुई
  • राजस्थान में हिंदू समुदाय ने जयपुर के ईदगाह पर मुस्लिम भाइयों को फूल बरसाकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया

देशभर में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और नमाज अदा की गई. तमाम ईदगाह में मुख्य नमाज हुई, जहां बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे. मौलवियों की अगुवाई में नमाज अदा की गई और देश में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे के लिए दुआ की गई. नमाज के बाद, दुनिया भर में शांति, आपसी संघर्षों की समाप्ति और लोगों की भलाई के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं, जिनमें मध्य-पूर्व जैसे क्षेत्रों में प्रभावित मामले भी शामिल थे. ईद की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई. 30 दिन के रोजे के बाद मस्जिद और ईदगाह में भारी संख्या में नमाजियों ने नमाज अदा कर देश की खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ मांगी.

राजस्थान में नमाजियों पर हिंदुओं ने बरसाए फूल

राजस्थान में ईद‑उल‑फितर के मौके पर सांप्रदायिक सौहार्द की एक खूबसूरत मिसाल देखने को मिली. जहां राजधानी जयपुर में हिंदू‑मुस्लिम एकता समिति के बैनर तले हिंदू समुदाय के लोगों ने ईदगाह पहुंचकर नमाज अदा कर रहे मुस्लिम भाइयों पर फूल बरसाए और उन्हें ईद की मुबारकबाद दी. इस पहल ने भाईचारे और आपसी सम्मान का संदेश दिया, जहां धर्म से ऊपर मानवता और एकता को तरजीह दी गई. 

ताजमहल परिसर में ईद की नमाज

यूपी के आगरा में ईद‑उल‑फितर के मौके पर ताजमहल परिसर में स्थित ऐतिहासिक शाही मस्जिद में ईद की नमाज़ अदा की गई. जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह नमाज के लिए मस्जिद पहुंचे और अमन‑चैन व खुशहाली की दुआ मांगी. नमाज़ के बाद एक‑दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी. मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे और पूरे परिसर में शांतिपूर्ण माहौल बना रहा.

ये भी पढ़ें : VIDEO: ईद पर सलमान खान ने दी ईदी, पिता सलीम खान संग बालकनी से फैंस को किया सलाम

दिल्ली की जामा मस्जिद में उमड़ी लोगों की भीड़

ईद का त्योहार हो और दिल्ली में जोरदार जश्न ना हो भला ऐसा कहां हो सकता है. देश की राजधानी दिल्ली में पूरे हर्षोल्लास और उमंग के साथ ईद का त्योहार मनाया गया. सुबह से ही दिल्ली की जामा मस्जिद में नमाज के लिए लोगों की भीड़ उमड़ आई. हर तरफ लोग एक-दूसरे को ईद की बधाइयां देते हुए नजर आएं

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में ईद की नमाज़, कंचनजंगा स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब

पश्चिम बंगाल में ईद‑उल‑फितर के अवसर पर कंचनजंगा स्टेडियम में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज़ अदा की. सुबह से ही लोग ईद की नमाज़ के लिए स्टेडियम पहुंचने लगे, जहां शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल में सामूहिक नमाज हुई. नमाज़ के बाद लोगों ने एक‑दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और देश‑दुनिया में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ की. 

हैदराबाद में भी ईद का जोरदार जश्न

हैदराबाद, में ईद‑उल‑फ़ितर 2026 के मौके पर ऐतिहासिक मक्का मस्जिद, चारमीनार में लोगों ने नमाज़ अदा की. सुबह से ही बड़ी संख्या में नमाज़ी मस्जिद पहुंचे और अमन‑चैन, भाईचारे व खुशहाली की दुआ की. नमाज के बाद लोगों ने एक‑दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी. इस अवसर पर चारमीनार और आसपास के इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी और माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा.

चेन्नई में भी ईद पर नमाजियों की भीड़

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में ईद‑उल‑फितर 2026 के मौके पर लोगों ने नमाज अदा की. शहर की मस्जिदों और खुले ईदगाहों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां शांतिपूर्ण माहौल में सामूहिक नमाज़ अदा की गई. यहां भी नमाज के बाद लोगों ने एक‑दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और अमन‑चैन व खुशहाली की दुआ की. इस अवसर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे.

ये भी पढ़ें : ईद के मौके पर खामेनेई के पोस्टर के साथ सेल्फी लेने की होड़, बिहार के आरा से सामने आई ये तस्वीर

मध्य प्रदेश में भी धूमधाम से बनी ईद

भोपाल, में ईद‑उल‑फितर के मौके पर बड़ी तादाद में लोगों ने नमाज़ अदा की. शहर की प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह से ही नमाज़ियों की भीड़ जुटी, जहां शांतिपूर्ण माहौल में ईद की नमाज़ हुई. नमाज़ के बाद लोगों ने एक‑दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और देश‑दुनिया में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ की. इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Eid Ul Fitr 2026, Eid Celebrations India, Hindu Muslim Unity, Eid Namaz, Brotherhood In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com