देशभर में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया और मस्जिदों तथा ईदगाहों में नमाज अदा की गई नमाज के दौरान देश में अमन, चैन, तरक्की और भाईचारे के लिए विशेष दुआएं की गईं और शांति की कामना हुई राजस्थान में हिंदू समुदाय ने जयपुर के ईदगाह पर मुस्लिम भाइयों को फूल बरसाकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया