Maharashtra Boat Capsized: महाराष्ट्र के बीड के माजलगाव में बड़ा हादसा हो गया. यहां श्रद्धालुओं से भरी नाव बीच नदी में पलट गई. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक, नाव में 35 लोग सवार थे. फिलहाल सभी को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
बताया जा रहा है कि नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिसके चलते बीच नदी में नाव का अचानक संतुलन बिगड़ गया. इसी बीच नाव तेज धारा में फंस गई और देखते ही देखते नाव नदी में डूब गई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है.
महाराष्ट्र के बीड में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, एक महिला की मौत, 35 लोग थे सवार
— NDTV India (@ndtvindia) June 10, 2026
पूरी खबर - https://t.co/Kv4hM6Xpev#Maharashtra pic.twitter.com/d2PKvDowPm
स्थानीय लोगों और प्रशासन ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कई श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला. फिलहाल राहत कार्य जारी है.
(बीड से आकाश सावंत की रिपोर्ट)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं