- मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया
- बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने मीनाक्षी का नामांकन रद्द करवाने के पीछे कांग्रेस नेताओं का हाथ बताया है
- विजयवर्गीय ने कहा कि तेलंगाना से मिले कागज की वजह से ही मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ
घर का भेदी लंका ढाये, ये कहावत तो आपने कई बार सुनी होगी. लेकिन घर के भेदी की वजह से किसी को कुर्सी के हाथ आते-आते छिन जाए क्या ये पहले सुना है. मामला मीनाक्षी नटराजन से जुड़ा है. मध्य प्रदेश में 18 जून को राज्यसभा की तीन सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन नामांकन भरने पहुंची थीं. कहानी में नाटकीय मोड़ तब आया जब उनका नामांकन रद्द कर दिया गया. आरोप लगा कि उन्होंने शपथपत्र में जानकारी छुपाई है.
'मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रह होने के पीछे कांग्रेस'
मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने इसका जमकर विरोध कर रहे हैं. वह इसे लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए बीजेपी पर सीट चोरी का आरोप लगा रहे हैं. लेकिन मध्य प्रदेश बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने खुद मीनाक्षी को हिला देने वाला दावा किया है. उनका दावा है कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करवाने के पीछे उनके घर का ही भेदिया है, यानी कि कांग्रेस के ही किसी शख्स ने तेलंगाना से एक ऐसा कागज भिजवाया, जिसने ऐन मौके पर उनका राज्यसभा उम्मीदवारी को रद्द करवा दिया.
#WATCH | Bhopal: Madhya Pradesh Minister Kailash Vijayvargiya hints that information about Congress RS candidate Meenakshi Natarajan's nomination papers containing errors came from Telangana, pointing to a rift within the Congress party.
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 9, 2026
He says, "... We're getting papers from… https://t.co/8tNSaTmKAt pic.twitter.com/OvXTzsD95H
हमें कागज तेलंगाना से भेजा गया था
कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया कि मीनाक्षी नटराजन के नामांकन को लेकर गलत जानकारी दी गई. सोचिए हमें जो कागज मिले वो किसने दिए? वो आखिर आए कहां से. इस पर उनके पास खड़े लोगों ने कहां तेलंगाना से. विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस की क्या स्थिति है आप समझ सकते हैं. हमारे पास तेलंगाना का कागज आ रहा है, तेलंगाना में सरकार है कांग्रेस की. आप समझ सकते हैं कि हमें कांग्रेस के ही लोगों ने जानकारी दी होगी, हमारे पास तो कोई जानकारी थी नहीं.
'बेंगलुरु ले जाएं या लंदन, चुनाव हम जीतते हैं'
बीजेपी नेता ने कहा कि कांग्रेस की ये स्थिति है, ये भले ही बेंगलुरु ले जाएं या लंदन ले जाएं, चुनाव हम जीतते हैं क्यों कि देश की जनता को पीएम मोदी और उनके काम, उनके विकास पर विश्वास है. भारत 2047 में दुनिया का सबसे ताकत देश बनेगा.
ECE से मिलेगा कांग्रेस डेलिगेशन
भारत निर्वाचन आयोग से बुधवार को कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेगा. इस दौरान मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र खारिज किए जाने पर कांग्रेस की आपत्तियों पर बातचीत होगी. ये जानकारी ईसीआई के सचिव अश्विनी कुमार मोहाल ने दी है.
कमलनाथ ने बीजेपी पर फोड़ा ठीकरा
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मीनाक्षी का नामांकन रद्द होने का ठीकरा बीजेपी पर फोड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि अलोकतांत्रिक तरीकों' से कांग्रेस की राज्यसभा सीट हथियाने की कोशिश की गई. सत्तारूढ़ दल प्रशासनिक और प्रक्रियागत हथकंडों के जरिए कांग्रेस के अभियान को पटरी से उतारने की कोशिश कर रहा है. बीजेपी ने नटराजन के नॉमिनेशन फॉर्म पर आपत्ति जताई थी और आरोप लगाया था कि उन्होंने तेलंगाना की अदालत में लंबित एक मामले के बारे में जानकारी छिपाई थी.
यह तो सरासर 'सीट चोरी' है-दिग्विजय
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक्स पर इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया. उन्होंने कहा कि मीनाक्षी का राज्यसभा का नामांकन पत्र रद्द करना अवैधानिक है. जिस प्रकरण की वजह से यह रद्द किया गया, आज तक ना उसकी एफआईआर है, ना वह प्रकरण दर्ज है. सिर्फ नोटिस जारी हुआ है, जिसका जिक्र नामांकन पत्र में करने का प्रावधान भी नहीं है. यह तो सरासर 'सीट चोरी' है.
ये भी पढ़ें- 4.30 घंटे में पलटा राज्यसभा का गेम ! मीनाक्षी नटराजन ने कहा 'सीट चोरी' हुई, सीएम का पलटवार- जानबूझकर की गलती
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं