विज्ञापन

एकादशी पर रोक दी बकरों की कुर्बानी, बकरीद पर महाराष्ट्र के इस इलाके में मुस्लिमों ने उठाया कदम

Bakrid 2026: देशभर में आज बकरीद धूमधाम से मनाई जा रही है. लोग नए कपड़े पहनकर मस्जिदों में नमाज अदा करने पहुंच रहे हैं. आज बकरों की कुर्बानी भी होगी. लेकिन देश में एक जगह ऐसी भी है जहां पर मुस्लिम समुदाय बकरों की कुर्बानी बकरीद पर नहीं देगा, वजह भी खास है.

एकादशी पर रोक दी बकरों की कुर्बानी, बकरीद पर महाराष्ट्र के इस इलाके में मुस्लिमों ने उठाया कदम
बकरीद पर महाराष्ट्र की इस जगह नहीं होगी कुर्बानी. (फाइल फोटो)
  • महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के पंढरपुर में मुस्लिम समुदाय बकरीद पर बकरों की कुर्बानी नहीं देगा
  • बकरीद और हिंदू धर्म की अधिक मास एकादशी का दिन एक साथ पड़ रही है इसलिए यह फैसला लिया गया है
  • भगवान विट्ठल के भक्तों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए कुर्बानी को स्थगित करने का फैसला लिया है
मुंबई:

देशभर में आज ईद-उल-अजहा  यानी बकरीद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. सुबह से ही मस्जिदों में लोग नमाज अदा करने के लिए पहुंच रहे हैं. आज बकरों की कुर्बानी भी दी जएगी. लेकिन महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के पंढरपुर में मुस्लिम समुदाय इस साल बकरीद पर बकरों की कुर्बानी नहीं देगा. ये फैसला उन्होंने मिलकर किया है. इसके पीछे की वजह भी खास है.

पंढरपुर के मुस्लिम बकरीद पर नहीं देंगे बकरों की बलि

दरअसल इस साल बकरीद एकादशी के दिन पड़ रही है. यही वजह है कि मुस्लिम समुदाय ने भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए हिंदू समुदाय के बारे में सोचा. मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने कहा कि अधिक मास एकादशी हिंदू समुदाय के लिए खास महत्व रखती है. इस साल यह बकरीद के साथ ही पड़ रही है, इसलिए धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए बकरों की कुर्बानी को कुछ दिनों के लिए स्थगित करने का फैसला उन्होंने लिया है. 

भगवान विट्ठल के भक्तों की भावनाओं का सम्मान

मुस्लिम समुदाय के एक सदस्य ने कहा, "मैं पंढरपुर में रहता हूं और मंदिर के विभिन्न उत्सवों से जुड़ा रहा हूं. भगवान विट्ठल के भक्तों की भावनाओं का सम्मान करते हुए, हमने बकरों की कुर्बानी न देने का फैसला लिया है."

अधिक मास की एकादशी के दिन है बकरीद

समुदाय के एक और सदस्य ने बताया कि अधिक मास एकादशी के दौरान लाखों श्रद्धालु पंढरपुर आते हैं. उन्होंने कहा, "हमने उस दिन बकरों की कुर्बानी न देने का फैसला किया है और इसे बाद में करेंगे." उन्होंने कहा कि पंढरपुर में मुस्लिम समुदाय भगवान विट्ठल में गहरी आस्था रखता है, और पहले भी जब भी ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है, समुदाय ने पशु कुर्बानी देने से परहेज किया है.

इनपुट- भाषा के साथ

ये भी पढ़ें- LIVE: यूपी में बकरीद पर हाई अलर्ट, दिल्ली-बंगाल में भी फ्लैग मार्च, मुंबई की सोसायटी में पुलिस का कड़ा पहरा

लेखक के बारे में
img
श्वेता गुप्ता
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bakra Eid 2026, Eid Ul Adha 2026 Date India, Eid Namaz Timing 2026, Pandharpur, Maharashtra Eid
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com