अभिनेता विजय देवरकोंडा से ED ने उनकी फिल्म लाइगर में फंडिंग को लेकर बुधवार को पूछताछ की. ED ने उनसे 12 घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें जाने दिया. देवरकोंडा से ED ने सुबह साढ़े आठ बजे पूछताछ शूरू की थी जो रात करीब नौ बजे तक चली. ED देवकरकोंडा से उनकी पहली हिन्दी फिल्म लाइगर की फंडिंग को लेकर पूछताछ कर रही है. इस फिल्म का बजट 100 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है. ED ने इस फिल्म में फंडिंग को लेकर सिर्फ देवरकोंडा से ही नहीं बल्कि फिल्म के निर्माता चारमी कौन से भी पूछताछ की थी. कौर से ED ने 17 नवंबर को पूछताछ की थी. उस दौरान उनसे खास तौर पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के उल्लंघन के आरोपों को लेकर पूछताछ की गई थी.
ED द्वारा फिल्मी जगत से जुड़े कलाकारों से पूछताछ का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले जैकलीन फर्नांडिस से भी ED ने मनी लांड्रिंग से जुड़े मामले में सात घंटे तक पूछताछ की थी. दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा यानी EOW ने जैकलीन फर्नांडिस से 200 करोड़ के मनी लॉड्रिंग केस में पूछताछ की थी.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस ने जैकलीन से पिछले हफ्ते भी पूछताछ की थी. दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा यानी EOW ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में इससे पहले पिंकी ईरानी और जैकलीन फर्नांडिस को आमने-सामने बैठकर पूछताछ की थी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े करोड़ों रुपये के धनशोधन मामले में दाखिल आरोप पत्र में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को बतौर आरोपी नामजद किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं