दिल्ली शराब नीति मामले (Delhi Liquor Policy case) में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत राष्ट्र समिति की नेता के कविता (K Kavitha) को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है. के कविता के हैदराबाद स्थित घर पर आज ही ईडी ने छापेमारी की थी, जिसके कुछ घंटों के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. कविता ने ईडी के कुछ समन नजरअंदाज किए थे. इसी के बाद ईडी ने उनके घर पर छापेमारी की थी. गिरफ्तारी के वक्त कविता के भाई और तेलंगाना के पूर्व मंत्री केटी रामा राव और ईडी के अधिकारियों की टीम के बीच जमकर बहस हुई.
के कविता तेलंगाना में विधान परिषद की सदस्य हैं और पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी हैं. उनसे ईडी इस मामले में पहले भी पूछताछ कर चुकी है. हालांकि वह इस साल कम से कम दो बार समन के बावजूद पूछताछ के लिए पेश नहीं हुई.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कविता को ऐसे वक्त में गिरफ्तार किया गया है, जब लोकसभा चुनाव में कुछ ही हफ्तों का वक्त बचा है और तेलंगाना में कांग्रेस सरकार के 100 दिन पूरे हुए हैं. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज शाम हैदराबाद के उपनगर मल्काजगिरी में एक रोड शो करने का भी कार्यक्रम है.
सुप्रीम कोर्ट ने बीआरएस नेता को बुधवार तक के लिए पूछताछ से छूट दी थी. शुक्रवार को मामले में एजेंसी के समन के खिलाफ उनकी याचिका पर भी सुनवाई की. इस मामले में अगली सुनवाई मंगलवार को होगी.
कैमरे के सामने ED को लेकर बोले केटी रामा राव
हैदराबाद स्थित घर के वीडियो में केटी रामा राव को ईडी अधिकारी के बीच बहस देखी जा सकती है. कैमरे के सामने केटी रामा राव वह एक अधिकारी का नाम लेते हैं और दस्तावेज दिखाते हुए ईडी को लेकर कहते हैं, "मैडम भानु प्रिया मीना कहती हैं कि तलाशी पूरी हो गई है और गिरफ्तारी वारंट जारी हो गया है, लेकिन उनके पास ट्रांजिट वारंट नहीं है. अब वह कहती हैं कि परिवार अंदर नहीं आ सकता?"
के कविता के घर के 43-सेकंड के वीडियो में केटीआर और जांच एजेंसी टीम को आमने-सामने होते दिखाया गया है. दोनों पक्ष वीडियो बनाते और एक दूसरे का विरोध करते देखे जा सकते हैं.
सुप्रीम कोर्ट को दिए वादे के उल्लंघन का आरोप
राव ने अधिकारियों पर एजेंसी द्वारा सुप्रीम कोर्ट को दिए गए वादे का उल्लंघन करने का आरोप लगाया और कहा, "आप गंभीर संकट में हैं." इस पर एक ईडी के एक अधिकारी को यह कहते सुना गया कि आपके पास कानूनी रास्ते हैं.
ये भी पढ़ें :
* दिल्ली शराब नीति घोटाला: के कविता की अंतरिम राहत को बार-बार नहीं बढ़ा सकते- सुप्रीम कोर्ट
* "बिलकुल कोई लॉजिक नहीं..." : दिल्ली शराब नीति मामले में CBI के समन पर BRS नेता के कविता
* तेलंगाना : कविता ने योजना की शुरुआत के लिए प्रियंका को आमंत्रित करने पर सरकार पर निशाना साधा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं