झारखंड में घरेलू सहायिका को प्रताड़ित करने वाली भाजपा की निलंबित नेता सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया. सीमा पात्रा ने अपनी घरेलू सहायिका को ना केवल कई दिनों तक भूखा रखा, बल्कि लोहे की रॉड से उसके दांत तक तोड़ दिए. इसका खुलासा सीमा पात्रा के बेटे की वजह से ही हो पाया. सीमा पात्रा के बेटे ने इसका जिक्र अपने दोस्त से किया, जो कि एक सरकारी अधिकारी हैं और उससे मदद मांगी.
जब पुलिस सीमा पात्रा को ले जा रही थी, तो उन्होंने मीडिया से कहा कि उसे फंसाया जा रहा है, 'मैं निर्दोष हूं.'
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सीमा पात्रा ने बेनकाब करने के लिए कथित तौर पर अपने बेटे को ही अस्पताल में भर्ती करा दिया था. जब उससे इस बारे में सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा, 'वह अस्वस्थ' था.
घरेलू सहायिका को प्रताड़ित करने का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने मंगलवार को सीमा पात्रा को निलंबित कर दिया था. पात्रा भाजपा की महिला विंग की नेशनल वर्किंग कमेटी की सदस्य थीं और उनके पति महेश्वर पात्रा एक रिटायर IAS अधिकारी हैं.
झारखंड में घरेलू सहायिका को प्रताड़ित करने की आरोपी निलंबित BJP नेता सीमा पात्रा गिरफ़्तार
घरेलू सहायिका उनके परिवार के लिए पिछले 10 साल से काम कर रही थीं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि पीड़िता अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई हैं, उनके चेहरे और शरीर पर जख्म के निशान हैं. 29 वर्षीय पीड़िता मुश्किल से बोल पा रही थी. उसने आरोप लगाया कि उसे बंदी बनाकर प्रताड़ित किया गया. लोहे की रॉड और कड़ाही से पीटा गया. उसके कई दांत गायब थे और वह उठ नहीं पा रही थी.
उसने आरोप लगाया कि उसे फर्श से पेशाब चाटने के लिए मजबूर किया गया. पीड़िता ने कहा, "लोहे की रॉड से मेरे दांत भी तोड़ दिए.'
उसे कथित तौर पर कई दिनों तक खाना या पानी नहीं दिया गया था. पीड़िता ने कहा कि सीमा पात्रा के बेटे आयुष्मान ने उसे बचाया है. वीडियो में पीड़िता ने रोते हुए कहा, 'उसकी वजह से ही मैं जिंदा हूं.'
घरेलू सहायिका को प्रताड़ित करने के आरोप में झारखंड की बीजेपी महिला नेता को पार्टी ने किया सस्पेंड
पिछले हफ्ते पीड़िता को तब बचाया गया था जब आयुष्मान ने इसका जिक्र अपने एक दोस्त से किया, और उसके साथ वीडियो शेयर करके मदद मांगी. उसका दोस्त विवेक आनंद बस्के एक सरकारी अधिकारी है, जिसने पुलिस के पास शिकायत की.
सीमा पात्रा को जब पता चला कि पीड़िता की उसका बेटा मदद करने की कोशिश कर रहा है तो उन्होंने अपने बेटे को ही रांची इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो-साइकियाट्री एंड अलाइड साइंसेज में भर्ती करा दिया.
अधिकारियों ने बताया कि पात्रा के घर से निकालने के बाद पुलिस पीड़िता को इलाज के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) ले गई, जहां उसका इलाज चल रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं