विज्ञापन

महाकाल मंदिर पहुंचे पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़, भस्म आरती में हुए शामिल, बोले- अहंकार, नफरत और जलन से ऊपर उठें

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दर्शन किए और देश की प्रगति, शांति व समृद्धि की कामना की. उन्होंने कहा कि समाज को अहंकार, नफरत और जलन से ऊपर उठना चाहिए.

महाकाल मंदिर पहुंचे पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़, भस्म आरती में हुए शामिल, बोले- अहंकार, नफरत और जलन से ऊपर उठें
  • जगदीप धनखड़ ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान देश की शांति और समृद्धि की प्रार्थना की.
  • धनखड़ ने किसानों व सैनिकों के बलिदान को अतुलनीय बताते हुए देश के लिए उनके योगदान को हमेशा याद रखने की बात कही.
  • उज्जैन में पूर्व उपराष्ट्रपति की यात्रा विशेष सुरक्षा के बीच सम्पन्न हुई.
उज्जैन:

उज्जैन में शनिवार सुबह पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दर्शन किए. इस दौरान उन्होंने भगवान महाकाल से देश की तरक्की, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की. 

आरती के बाद मीडिया से बातचीत में धनखड़ ने कहा, 'हम अहंकार, नफरत, बदला और जलन से ऊपर उठें. सभी स्वस्थ और खुशहाल रहें. मैंने देश की प्रगति और खुशहाली की कामना की है.' उन्होंने बताया कि किसान परिवार से आने के नाते उन्हें किसानों और सेना के बलिदान का महत्व भलीभांति समझ में आता है.

महाकाल मंदिर पहुंचे उपराष्ट्रपति धनखड़

धनखड़ ने कहा, 'हमारे किसानों और हमारे सैनिकों का बलिदान अतुलनीय है. देश उनके योगदान का ऋणी है और हमेशा रहेगा. मैंने सभी के कल्याण की प्रार्थना की.'

यह भी पढ़ें- कौन हैं TMC की राज्यसभा उम्मीदवार मेनका गुरुस्वामी? बन सकती हैं LGBTQ समुदाय से पहली सांसद

धार्मिक नगरी उज्जैन में पूर्व उपराष्ट्रपति की यह यात्रा विशेष सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुई. महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान मौजूद श्रद्धालुओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में भी आए थे नजर

बता दें कि उपराष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद धनखड़ लंबे वक्त तक सार्वजनिक जीवन से नदारद रहे थे. लेकिन अब वे फिर एक बार पब्लिक में जा रहे हैं और अपने विचार भी रख रहे हैं. गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस 2026 की परेड के दौरान पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सार्वजनिक रूप में दिखाई दिए थे. परेड के दौरान पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की आगे वाली लाइन में बैठे हुए थे. धनखड़ बीते कुछ महीनों से सार्वजनिक जीवन से लगभग दूर थे. स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेना काफी कम कर दिया था. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
VP Dhankhar, Jagdeep Dhankar, Jagdeep Dhankhad In MP, Jagdeep Dhankhad, Jagdeep Dhankhar Bjp
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com