भाजपा ने आज झारखंड की अपनी एक नेता सीमा पात्रा को पार्टी से निलंबित कर दिया है. सीमा पात्रा पर आरोप है कि उन्होंने अपनी घरेलू सहायिका को घर में बंद कर बेरहमी से प्रताड़ित किया. पात्रा भाजपा की महिला विंग की राष्ट्रीय कार्यसमिति की सदस्य थीं. उनके पति महेश्वर पात्रा एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं. झारखंड भाजपा प्रमुख दीपक प्रकाश ने पात्रा के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया, जब उनकी घरेलू सहायिका ने उन पर अत्याचार का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल किया.
ऱोंगटे खड़े करने वाले इस वीडियो में पीड़ित महिला सुनीता अस्पताल के बिस्तर पर नजर आ रही है. उसके कई दांत टूट चुके हैं. वह बैठने में भी असमर्थ है. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि उसके शरीर पर चोट के निशान ये बताते हैं कि उस पर बार बार हमला किया गया. वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और भाजपा महिला नेता की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
29 साल की सुनीता झारखंड के गुमला की रहने वाली हैं. करीब 10 साल पहले उसे पात्रा परिवार ने नौकरी दी थी. उनकी बेटी वत्सला काम के सिलसिले में दिल्ली जा रही थी और सुनीता उसकी मदद के लिए साथ गई. करीब चार साल पहले वत्सला और सुनीता रांची लौटे थे.
सुनीता ने आरोप लगाया है कि अगले छह वर्षों के दौरान सीमा पात्रा द्वारा उसे क्रूर यातनाएं दी गईं. भारी दर्द के बीच बोलते हुए, सुनीता वीडियो में याद करती है कि उसे गर्म तवे और डंडों से पीटा गया था और उसके दांत टूट गए थे. उसे फर्श से पेशाब चाटने के लिए भी कहा गया. सुनीता ने कहा कि उन्हें 'सजा' देकर प्रताड़ित किया गया था, लेकिन उसे खुद ये नहीं पता था कि उसकी गलतियां क्या थीं.
महिला का कहना है कि सीमा पात्रा के बेटे आयुष्मान ने उनकी मदद की थी. वो कहती हैं,” उसकी वजह से ही मैं जिंदा हूं.'' रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयुष्मान ने ही सुनीता का हाल एक दोस्त को बताया और उनसे मदद मांगी. उसके दोस्त ने तब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद सुनीता को बचा लिया गया.
महिला की बहन और देवर को कथित तौर पर उसकी पीड़ा के बारे में सूचित किया गया था, लेकिन उन्होंने उसे लेने से इनकार कर दिया. एक वीडियो में सुनीता कहती है कि जब वह बेहतर हो जाएगी तो वह आगे की पढ़ाई करना चाहती है.
सुनीता का रांची के रिम्स में इलाज चल रहा है. पुलिस को जल्द ही उसका बयान दर्ज करने की उम्मीद है, जिसके बाद वे सीमा पात्रा को गिरफ्तार करने के लिए आगे की कार्रवाई कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं