विज्ञापन
This Article is From Aug 31, 2022

झारखंड में घरेलू सहायिका को प्रताड़ित करने की आरोपी निलंबित BJP नेता सीमा पात्रा गिरफ़्तार

सीमा पात्रा पर आरोप हैं कि उन्होंने अपनी घरेलू नौकरानी को घर में बंद कर बेरहमी से प्रताड़ित किया. पात्रा भाजपा की महिला विंग की राष्ट्रीय कार्यसमिति की सदस्य थीं.

रांची:

झारखंड के रांची से ऐसी ख़बर सामने आई जिसने रोंगटे खड़े कर दिए. रांची में घर में काम करने वाली युवती पर जु़ल्म की सारी इंतेहा पार कर दी गई. और आरोप बीजेपी नेता सीमा पात्रा पर लगा है. अब बीजेपी से निलंबित नेता सीमा पात्रा को गिरफ़्तार कर लिया गया है. रांची से सीमा पात्रा को गिरफ़्तार किया गया है. कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. सीमा पात्रा के घर काम करने वाली युवती ने अपनी आपबीती सुनाई.

उसने बताया कि सीमा पात्रा ने कभी गरम तवे से जलाया, तो कभी रॉड से दांत तक तोड़ दिए और भूखे प्यासे कमरे में बंधक बनाए रखा. उसने बताया कि उसे भरपेट खाना तक नहीं दिया गया. ज़ुल्म की इंतहा यहीं ख़त्म नहीं हुई सीमा पात्रा ने इस युवती को पेशाब भी जीभ से साफ़ करने को मजबूर कर दिया. उसने बताया कि उसने सालों से सूरज की रोशनी नहीं देखी है. और ये एक दो महीने की कहानी नहीं है. जुल्म का ये सिलसिला पिछले 8 साल से जारी था.

घरेलू सहायिका को प्रताड़ित करने के आरोप में झारखंड की बीजेपी महिला नेता को पार्टी ने किया सस्पेंड

निलंबित बीजेपी नेता सीमा पात्रा के पति पूर्व IAS हैं बावजूद इसके उनके घर में ये प्रताड़ना सालों से जारी थी. वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी ने सीमा को सस्पेंड कर दिया.

झारखंड के गुमला की रहने वाली 29 वर्षीय पीड़िता करीब 10 साल से पात्रा परिवार के लिए काम कर रही थी. सीमा पात्रा के बेटे ने पीड़िता को उसके चंगुल से छुड़वाने में मदद की. फिलहाल रांची के रिम्स में पीड़िता का इलाज चल रहा है. सीमा पात्रा BJP राष्ट्रीय महिला मोर्चा कार्यसमिति के साथ-साथ प्रदेश BJP कार्यसमिति की सदस्य भी रहीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Seema Patra, Jharkhand BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com