विज्ञापन

28 फरवरी से असम में 'जन आशीर्वाद यात्रा', जानिए क्या है BJP का मेगा प्लान?

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ढेकियाजुली निर्वाचन क्षेत्र के गुप्तेश्वर देवालय से करेंगे और यात्रा के दौरान वह जनसभाओं में भाग ले सकते हैं.उद्घाटन के दिन यात्रा ढेकियाजुली, बारसोला, तेजपुर, नादुआर और रोंगापारा निर्वाचन क्षेत्रों से होकर गुजरेगी.

28 फरवरी से असम में 'जन आशीर्वाद यात्रा', जानिए क्या है BJP का मेगा प्लान?
  • भारतीय जनता पार्टी असम इकाई 28 फरवरी से जन आशीर्वाद यात्रा का आयोजन कर अपनी उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएगी.
  • यात्रा का पहला चरण 28 फरवरी से 9 मार्च तक 34 विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा.
  • मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा गुप्तेश्वर देवालय से यात्रा का उद्घाटन करेंगे और जनसभाओं में हिस्सा लेंगे.

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की असम इकाई 28 फरवरी को राज्य में 'जन आशीर्वाद यात्रा' की शुरुआत करेगी. यह यात्रा BJP के उपलब्धियों और लक्ष्यों को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है. यात्रा का पहला चरण 28 फरवरी से 9 मार्च तक होगा, जिसमें 34 विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा.

यात्रा का औपचारिक उद्घाटन मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ढेकियाजुली निर्वाचन क्षेत्र के गुप्तेश्वर देवालय से करेंगे और यात्रा के दौरान वह जनसभाओं में भाग ले सकते हैं.उद्घाटन के दिन यात्रा ढेकियाजुली, बारसोला, तेजपुर, नादुआर और रोंगापारा निर्वाचन क्षेत्रों से होकर गुजरेगी.

अगले चरण में मोरीगांव, नगांव, गोहपुर, बिहपुरिया, धेमाजी, जोनाई, तिंगखोंग, नाहरकटिया, गोलाघाट, डिगबोई, तिनसुकिया, नलबाड़ी और रंगिया समेत कई निर्वाचन क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा. उन निर्वाचन क्षेत्रों में जन आशीर्वाद सभाओं का आयोजन किया जाएगा जहां यात्रा सीधे तौर पर नहीं निकाली जाएगी. यात्रा प्रतिदिन लगभग 70-80 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, जिसका लक्ष्य प्रतिदिन लगभग एक लाख लोगों तक पहुंचना है.
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 और 14 मार्च को असम का दौरा करने वाले हैं.

बीजेपी 15 मार्च को गुवाहाटी में एक बड़ी रैली का आयोजन करेगी, जिसमें लगभग एक लाख युवा मतदाताओं के शामिल होने की उम्मीद है. राज्य में विधानसभा चुनाव मार्च-अप्रैल में होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें :  अजित पवार प्लेन क्रैश मामले में शनिवार को आएगी AAIB की जांच रिपोर्ट, खुलेगा कॉकपिट से जुड़ा हर राज!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assam BJP, Elections In Assam, BJP Jan Ashirwad Yatra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com