दिल्ली के शाहबाद डेयरी में 16 साल की लड़की की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी साहिल (20) पकड़ लिया है. पुलिस ने उसे सोमवार दोपहर 3 बजे बुलंदशहर से गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक, लड़की का बेरहमी से कत्ल करने के बाद आरोपी साहिल ने अपना मोबाइल बंद कर दिया था और बुलंदशहर अपनी बुआ के घर भाग गया था. जांच और पूछताछ के बाद पुलिस को साहिल की लोकेशन मिल गई. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, साहिल ने जिस लड़की को 16 बार चाकू मारा और पत्थरों से उसका सिर कुचल दिया, उसके हाथ में एक लड़के के नाम का टैटू भी बना हुआ था. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, लड़की और साहिल पिछले 3 साल से दोस्त थे. लड़की की सहेली ने भी दोनों की दोस्ती के बारे में पुलिस को बयान दिया है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
लड़की चाहती थी साहिल से ब्रेकअप करना
पुलिस की जांच में पता चला कि लड़की साहिल से अलग होना चाहती थी, लेकिन साहिल इस बात से नाराज़ था. शनिवार को दोनों के बीच इसी को लेकर झगड़ा भी हुआ था. लड़की ने साहिल को पुलिस में शिकायत करने की धमकी भी दी थी. साहिल इसी बात से लड़की पर गुस्साया हुआ था.
लड़की ने टॉय गन से डराया था
सूत्रों के मुताबिक, बताया जा रहा है एक बार लड़की ने एक टॉय पिस्टल से साहिल को डराया भी था, ताकि वो उसे परेशान न करे. सहिल के दोस्त या और जो भी संदेह के दायरे में है, पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.
रविवार को हुई थी हत्या
रिपोर्ट के मुताबिक, साहिल ने शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार शाम 16 साल की लड़की की सरेराह हत्या कर दी थी. शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में लड़की के शरीर पर चाकू के 16 जख्म मिले हैं. जबकि सिर पर पत्थर पटकने की वजह से उसकी सिर फट गया था. डिटेल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आना बाकी है.
लड़की के परिवार ने कहा- साहिल को फांसी हो
इस घटना के बाद पीड़िता के माता-पिता ने आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि हमारी बेटी का स्वभाव अच्छा था. हमारी मांग है कि जैसे उसने हमारी बेटी को मारा है वैसे ही उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले, ताकि फिर से ऐसा कोई न कर सके. लड़की की मां ने बताया कि उनकी बेटी अपने भाभी के घर रह रही थी. उनके मुताबिक उनकी बेटी ने कभी साहिल को लेकर घर में कोई चर्चा नहीं की थी. उन्होंने बेटी के लिए इंसाफ मांगते हुए कहा कि साहिल को पूरी जिंदगी की सजा हो या फिर फांसी दी जाए.
ये भी पढ़ें:-
दिल्ली: बॉयफ्रेंड ने लड़की को 16 बार घोंपा चाकू, पत्थर से कुचला; मौत के बाद भी मारता रहा लात
"वह साहिल को 3-4 साल से जानती थी": लड़की की हत्या के बाद बोली उसकी दोस्त
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं