विज्ञापन
This Article is From May 29, 2023

"वह साहिल को 3-4 साल से जानती थी": लड़की की हत्‍या के बाद बोली उसकी दोस्‍त 

शाहबाद डेयरी इलाके में साहिल ने लड़की पर चाकू से हमला कर दिया था और उस पर लगातार वार किए. 

"वह साहिल को 3-4 साल से जानती थी": लड़की की हत्‍या के बाद बोली उसकी दोस्‍त 
लड़की की मां ने साहिल के लिए मौत की सजा की मांग की है.
नई दिल्‍ली:

दिल्ली की 16 साल की एक लड़की को उसके कथित बॉयफ्रेंड ने सार्वजनिक रूप से 16 बार चाकू मारा और फिर उसके सिर को पत्‍थर से कुचल कर हत्‍या कर दी. मृतक लड़की की दोस्‍त ने एनडीटीवी को बताया कि उसकी दोस्‍त एक जन्‍मदिन की पार्टी के लिए शॉपिंग करने के लिए निकली थी. नीतू ने दावा किया कि वे दोनों अच्‍छी दोस्‍त थीं और दोनों साथ ही रहती थी. नीतू ने कहा, "मेरी बेटी का जन्मदिन था, इसलिए वह (पीड़िता) खरीदारी करने गई थी. उसने कपड़े खरीदे और कहा कि वह अपने एक अन्य दोस्त से मिलने जा रही है. हालांकि वह कभी वापस नहीं आई." 

इस मामले में बीस साल के एसी टेक्निशियन साहिल को आज उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने कहा कि पिछली शाम दोनों के बीच लड़ाई हुई थी. 

नीतू ने कहा, "इनकी काफी टाइम से लड़ाई चल रही थी और बात नहीं हो रही थी."

उन्‍होंने कहा, "मैं साहिल को 6-7 महीने से जानती हूं, लेकिन वह (पीड़िता) उसे 3-4 साल से जानती थी. उसने मुझे बताया कि उसकी साहिल से दोस्ती है."

रविवार की शाम शाहबाद डेयरी इलाके में साहिल ने लड़की पर चाकू से हमला कर दिया था और उस पर लगातार वार किए. 

यह पूछे जाने पर कि क्या उसने कभी पीड़िता के माता-पिता को सूचित किया. नीतू ने कहा, "नहीं, मैंने इसलिए नहीं किया क्योंकि उसने मुझसे ऐसा नहीं करने को कहा था. साथ ही मेरे सामने कभी कुछ नहीं हुआ."

लड़की की मां ने कहा कि परिवार उस व्यक्ति के बारे में नहीं जानता था और उसने उसके लिए मौत की सजा की मांग की है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हत्या की निंदा की है. 

ये भी पढ़ें :

* दिल्ली: बॉयफ्रेंड ने लड़की को 16 बार घोंपा चाकू, पत्थर से कुचला; मौत के बाद भी मारता रहा लात
* "कानून व्यवस्था देखना आपकी जिम्मेदारी": शाहबाद डेरी मर्डर पर CM केजरीवाल ने LG से कहा
* अपनी जान की परवाह किए बगैर कांस्टेबल ने एक स्नैचर को किया गिरफ्तार, वीडियो हो रहा है वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shahbad Dairy Murder, Shahbad Dairy Girl Murder, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com