भारतीय टीम के होनहार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भी भारतीय अंडर-19 टीम को बधाई दी है. अंडर-19 एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला बीते शनिवार (14 नवंबर 2026) को भारत और पाकिस्तान अंडर-19 टीम के बीच अल अमीरात में खेला गया. जहां भारतीय अंडर-19 टीम रोमांचक मुकाबले में आखिरी गेंद पर जीत हासिल करने में कामयाब रही. क्रिकेट के प्रति अपने जुनून के लिए मशहूर सूर्यवंशी ने इस जीत के बाद अपनी भावनाएं इंस्टाग्राम स्टोरी में साझा करते हुए लिखा है, 'बधाई हो, ओह यार... क्या मैच था!'
वैभव ने आर्यवीर सहवाग के लिए भी कही दिल जीत लेने वाली बात
यही नहीं देश के युवा सनसनी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आर्यवीर सहवाग के खेल की भी सराहना की है. उन्होंने लिखा है, 'स्टार बॉय... आर्यवीर सहवाग.' आर्यवीर का बल्ला पूरे टूर्नामेंट में चला था. वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनकर उभरे हैं. भारतीय टीम की तरफ से उन्होंने कुल पांच मुकाबलों में हिस्सा लिया. इस बीच वह पांच पारियों में 90.25 की औसत से 361 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को एक शतक और तीन अर्धशतक देखने को मिला.

Photo Credit: © Getty | X
आर्यवीर ने बताया फाइनल मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए क्या था उनका प्लान
फाइनल मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए आर्यवीर ने 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. यहीं नहीं उन्होंने कैप्टन लक्ष्य रायचंदानी के साथ पहले विकेट के लिए पहले विकेट के लिए 95 रनों की बेशकीमती अर्धशतकीय साझेदारी भी की. जिसके बदौलत भारतीय टीम एक मजबूत साझेदारी करने में कामयाब रही.
मैच के बाद आर्यवीर ने प्लान के बारे में बात करते हुए बताया, 'हमारी बीच बातचीत हुई थी कि विकेट बल्लेबाजी के लिहाज से काफी अच्छा है. यहां यह कोई बहुत बड़ा स्कोर नहीं है. अगर हम सामान्य तरीके से बल्लेबाजी करें और अपने पारंपरिक शॉट खेलें, तो हम इस लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं. हमें हमेशा विश्वास था कि हम इस लक्ष्य का पीछा कर लेंगे.'
यह भी पढ़ें- U19 Asia Cup 2026: सहवाग का बेटा, मोहित का जलवा, टॉप ऑर्डर का धमाका! ये हैं भारत की जीत के 5 बड़े कारण!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं