विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2025

सितंबर में ऐसी बारिश! देखिए दिल्ली की सड़कों पर भर गया कितना पानी

अचानक आई इस बरसात ने जहां तापमान में गिरावट की, वहीं सड़कों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली. मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिनों तक एनसीआर में इसी तरह का मौसम बना रहेगा.

सितंबर में ऐसी बारिश! देखिए दिल्ली की सड़कों पर भर गया कितना पानी
  • दिल्ली एनसीआर में मंगलवार सुबह से काले बादलों के साथ तेज बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया
  • नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में बारिश से तापमान में गिरावट और सड़कों पर जलभराव हुआ है
  • मौसम विभाग के अनुसार तीस सितंबर और एक अक्टूबर को हल्की बारिश और आंशिक बादल छाए रहेंगे
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम एक बार फिर करवट ले चुका है. मंगलवार सुबह से ही आसमान में काले बादलों ने डेरा जमा लिया, जिसके बाद नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई. लगातार बढ़ती गर्मी और उमस से बेहाल लोगों के लिए यह बारिश किसी राहत से कम नहीं है. दिल्ली के कुछ इलाकों में जमकर बारिश हुई जिससे लोगों को परेशानी का भी सामना भी करना पड़ा. 

Latest and Breaking News on NDTV

अचानक आई इस बरसात से जहां तापमान में गिरावट हुई, वहीं सड़कों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली. मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिनों तक एनसीआर में इसी तरह का मौसम बना रहेगा. 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री और न्यूनतम 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.  इन दोनों दिनों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी जारी रहने की संभावना है. ह्यूमिडिटी 55 से 85 प्रतिशत तक रहने के कारण हवा में नमी बनी रहेगी, जिससे हल्की ठंडक के साथ खुशनुमा एहसास रहेगा. 

हालांकि, 2 अक्टूबर से बारिश में कमी आएगी और आसमान में बादल तो रहेंगे, लेकिन तेज बारिश की संभावना कम हो जाएगी. 3 और 4 अक्टूबर को मौसम आंशिक रूप से बादल वाला रहने की उम्मीद है, जबकि 5 अक्टूबर तक मुख्य रूप से साफ आसमान देखने को मिलेगा. तापमान धीरे-धीरे कम होते हुए अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री तक आ सकता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

बारिश के बाद से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई, कई जगहों पर जलभराव के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. वहीं दूसरी ओर, बच्चों और युवाओं ने बारिश का खूब लुत्फ उठाया. सोशल मीडिया पर भी लोगों ने बारिश की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते हुए खुशी जाहिर की. किसानों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद साबित हो सकती है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां देर से बोई गई फसल को पानी की जरूरत थी.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Weather Today, Delhi Weather Today Rain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com