3 जुलाई को कानपुर में विकास दुबे (Vikas Dubey) के गैंग के हाथों 8 पुलिसकर्मियों के जान गंवाने के बाद यूपी पुलिस अपराधियों को अब किसी भी कीमत में छोड़ने के मूड में नहीं है. इस घटना के बाद से बदमाश दूसरे राज्यों में पनाह ले रहे हैं. इलाहाबाद के बाहुबली अतीक अहमद के गैंग का गुर्गा मोहम्मद अख्तर मध्य प्रदेश के शहडोल के सुहागपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया है. उसके खिलाफ 12 अपराधिक मामले इलाहाबाद में दर्ज हैं. बताया जा रहा है कि यूपी पुलिस के बिगड़े मूड को देख वह खौफ में मध्य प्रदेश भाग आया था. इस बात की जानकारी एएसपी प्रतिमा मैथ्यू ने दी है. आपको बता दें कि कानपुर के कुख्यात विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से पकड़ा गया था. जहां उससे पूछताछ के बाद यूपी एसटीएफ को सौंप दिया गया था.
History-sheeter Mohammed Akhtar was arrested in Suhagpur area of Shahdol, Madhya Pradesh y'day. He's a member of Atiq Ahmed's gang. 12 cases are registered against him in Allahabad. He fled to Shahdol in view of UP Police's action after July 3 Kanpur encounter:ASP Pratima Mathew pic.twitter.com/OWAbmRvjvz
— ANI (@ANI) July 10, 2020
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
लेकिन आज सुबह कानपुर से 30 किलोमीटर पहले भौंती नाम की जगह के पास उसका एनकाउंटर कर दिया गया. पुलिस का कहना है कि रास्ते में एक गाड़ी पलट गई थी उसी दौरान फायदा उठाकर विकास दुबे ने भागने की कोशिश की थी. उसको सरेंडर करने को कहा गया था लेकिन उसने पुलिसकर्मियों से हथियार छीनकर फायर कर दिया. जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया. वहीं आज के ही दिन एक और इनामी बदमाश पन्ना यादव को भी मार गिराया गया है. उसके ऊपर 50 हजार का इनाम था. बताया जा रहा है कि वह बहराइच के अहिरनपुरवा गांव में छिपा था. तभी उसे एसटीएफ ने घेर लिया और मार गिराया. बीती 3 मई से अब तक 7 बदमाशों को ढेर किया जा चुका है. जिसमें विकास दुबे और उसके गैंग के 5 लोग शामिल हैं.
विकास दुबे और उसके गुर्गों ने 3 जुलाई को अपने गांव में पुलिस टीम पर हमला कर दिया था जिसमें 8 एक डीएसपी सहित 8 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी. उसके बाद से बीते 6 दिनों से पुलिस की 100 टीमें उसकी खाक छान रही थीं और करीब 7 राज्यों की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया था. 9 जुलाई को विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करने आया था जहां से पुलिस के मुताबिक उसे गिरफ्तार किया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं